Ratlam में टीचर की शर्मनाक करतूत, कैंची से काटी छात्रा की चोटी, Video Viral

मध्यप्रदेश के रतलाम में शिक्षक दिवस पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें शिक्षक की करतूत ने सभी को शर्मसार कर दिया है. यहां एक स्कूल में नशे में धुत टीचर ने कैंची से छात्रा की चोटी काट दी।

रावटी के प्राइमरी स्कूल सेमलखेड़ी-2 का ये मामला बुधवार का बताया जा रहा है, जहां गुरूवार को घटनाक्रम का वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया. वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकरी ने मामले की जांच करते हुए, टीचर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Ratlam

दरअसल, पूरा मामला प्राइमरी स्कूल सेमलखेड़ी-2 के हायर सेकंडरी संकुल का बताया जा रहा है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा है की स्कूल टीचर किसी बात पर नाराज होकर छात्रा की चोटी काट रहा है. छात्रा रो रही है, लेकिन शिक्षक छात्रा की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है. वहीं स्कूल में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जहां वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है की शर्मनाक करतूत करने वाले टीचर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा था.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें जब वीडियो बनाने वाला शख्स टीचर से इस तरह की हरकत ना करने की बात कहता है तो टीचर नाराज हो जाता है, और जो करना है वो कर लेने तक की बात कहता है. उधर, इस वीडियो के वायरल होते ही जिले में हड़कंप मच गया, जहां जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर समेत तमाम अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एक्शन लेने की बात कही है. साथ ही जांच के आदेश दिए हैं.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो शिक्षक दिवस पर जहां प्रदेशभर में शिक्षकों को पूजा जा रहा है, तो वहीं इस दिन रतलाम से निकलकर सामने आए इस वीडियो ने सभी को चौंका दिया है.

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस ने ढूंढ निकाले लाखों के चोरी हुए मोबाइल, कहां और कैसे मिलेंगे, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+