Indore News: पुलिस ने ढूंढ निकाले लाखों के चोरी हुए मोबाइल, कहां और कैसे मिलेंगे, जानिए
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा लोगों के गुम मोबाइल ढूंढकर उनके चहरे पर खुशी लौटाई गई। सिटीजन कॉप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
लगभग 45 लाख़ रूपये की कीमत के 204 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को सुपुर्द किये गये। गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे राजस्थान, उत्तरप्रदेष, दिल्ली आदि से बरामद किये गए। आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, नोकिया आदि कम्पनियों के महंगे मोबाईल फोन भी बरामद हुये। वर्ष 2024 में अभी तक कुल 705 गुम मोबाईल आवेदकों को वापस किए गए हैं।

इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में आवेदकों को उनकी राशि सकुशल वापस करवाने में अब तक की सबसे प्रभावी कार्यवाही की गई। माह अगस्त 2024 (एक माह) में 85 लाख से अधिक राशि आवेदकों को सकुशल वापस कराई। पिछले कई माह की तुलना में केवल एक माह (अगस्त माह) में सबसे अधिक राशि सकुशल रिफंड करवाई है। सायबर पाठशाला अभियान के तहत् लाखों लोगों को सायबर अपराध से बचने के तरीके बताते हुए जागरूक किया गया है, और ये मुहिम लगातार जारी है।
वर्ष 2024 में क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में अब तक, 04 करोड़ 73 लाख से अधिक रुपए सकुशल आवेदकों को रिफंड करवाए है। 2023 के पूरे वर्षभर में (जनवरी से दिसंबर तक) ऑनलाइन फ्रॉड रिफंड से अधिक राशि, वर्ष 2024 के केवल 07 माह(जनवरी से जुलाई) में आवेदकों के पैसे वापस हुए। इंदौर पुलिस द्वारा सायबर पाठशाला अभियान के तहत् लाखों लोगों को सायबर अपराध से बचने के तरीके बताते हुए जागरूक
किया गया है, और जो अभियान निरंतर जारी है। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखा-धडी होने पर तत्काल क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445, 1930/NCRP पोर्टल, आदि माध्यमों से शिकायत करे।
ये भी पढ़े- MP के इस रोजगार मेले में बंपर नौकरी, एक साथ सैंकड़ों युवाओं को मिला काम












Click it and Unblock the Notifications