MP News: गर्मी और लू का प्रकोप, इन जिलों में बदला स्कूलों का टाइमिंग

खरगोन जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान दिन का तापमान अधिक होने एवं लू की संभावना को देखते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों (सीबीएसई, एमपीबीएसई आदि समस्त प्रकार के बोर्ड) के संचालन का समय प्रातः 07ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे निर्धारित किया है।

परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत संचालित रहेगा। यह आदेश विद्यार्थियों के ग्रीष्म अवकाश के आरंभ होने तक के लिए प्रभावशील रहेगा।

Khargone

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढती गर्मीं को देखते हुए इससे बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. मोहनसिंह सिसोदिया ने बताया कि, भीषण गर्मीं में लू लगने की संभावना अधिक रहती हैं। लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यता नमक की कमी हो जाना होता हैं।

गर्म लाल व सुखी त्वचा, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या 104 फेरेनहाईट, उल्टी आना, बहुत तेज सिरदर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या ऐठन, सांस फूलना या दिल की धडकन तेज होना, घबराहट होना, चक्कर आना, बेहोशी और हल्का सिरदर्द जैसे लक्षण लू लगने के हैं।

लू से बचाव के लिए पानी अधिक मात्रा में पिये, तरल पेय पदार्थ जैंसे छाछ, लस्सी, मठ्ठा, फलों का जूस का सेवन अधिक करे। बच्चें, बुजूर्ग एवं बीमार व्यक्ति घर से बाहर कम निकलें। विशेषतः दोपहर में 12 से 4 बजे तक घर से बाहर ना जाएं। धूप में निकलने से पहले सर एवं कानों को अच्छी तरह से ढक ले। गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती हल्के ढीले ढाले सूती कपडे पहनना चाहिए। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों लगातार तापमान में बढ़ेतरी का दौर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: मजदूरों के मन में कौन?, अबकी बार किसकी चुनेंगे सरकार, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+