Lok Sabha Election: मजदूरों के मन में कौन?, अबकी बार किसकी चुनेंगे सरकार, जानिए
Loksabha Election के मद्दे नजर MP का दिल कहे जाने वाले शहर इंदौर में चुनावी माहौल दिखाई देने लगा है। इंदौर लोकसभा में मतदान की तारीख 13 मई की है, जहां इससे पहले अब मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
वन इंडिया हिंदी की टीम मतदाताओं का मन जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंची, जहां वन इंडिया हिंदी की टीम ने हम्माली करने वाले मजदूरों से बातचीत की है। इस दौरान मजदूरों ने अपनी बात वन इंडिया हिंदी के साथ साझा की है, जहां उन्होंने सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड बताया, तो वहीं आने वाली सरकार के साथ अपनी मांगे साझा की है।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी में हम्माली का काम करने वाले मजदूर ने बताया कि, हमारा वोट मोदी को देंगे, मजबूरी है इसलिए देना पड़ेगा। पेट भर खाना मिल रहा है, काम मिल रहा है। कांग्रेस के समय भी मिलता था समय बदल गया है।
एक अन्य मजदूर बद्रीलाल ने बताया कि, अभी मोदी की लहर चल रही है, मैं 40 सालों से हम्माली कर रहा हूं, मोदी जी ने रेलवे वालों की नौकरी पक्की कर दी है। हम रोज ठेले उठा रहे हैं। मोदी जी ने हमारे बारे में नहीं सोचा। हमारी पीड़ा को समझा जाना चाहिए। हमें किसी तरह की कोई सुविधा नहीं मिलती, ना किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता है।
लोकसभा चुनाव के लिए देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान हो चुका है, जहां चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में संपन्न होंगे, जहां मतगणना 4 जून को होगी।
मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे, जहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी। चौथे चरण में इंदौर, उज्जैन, देवास, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर के किसानों ने बयां किए हाल, लोकसभा चुनाव में किसकी चुनेंगे सरकार, बताया












Click it and Unblock the Notifications