MP में बार कोड वाले ऐसे पोस्टर कि खुलते ही नहीं, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप,. यूजर कर रहे कमेंट्स
Jabalpur News: कई बार जल्दबाजी और नासमझी परेशानी में डाल देती हैं। कुछ ऐसा मध्य प्रदेश में इन दिनों जारी पोस्टर्स वॉर में देखने को मिल रहा हैं। कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह के QR कोड वाले पोस्टर्स की तस्वीरें शेयर की। यहां तक तो ठीक था। लेकिन जब कोड स्कैन हुआ, तो नए काण्ड का आरोप सामने आया।
दरअसल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडिल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तस्वीर और उस पर लगे QR कोड कैप्शन लिखी जो फोटो शेयर की, उससे पार्टी की जमकर किरकरी हो रही हैं। दरअसल इस पोस्टर्स को पोल खोलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी हुआ।
शेयर किए गए वीडियो में दिखाया जा रहा है कि QR कोड वाले सीएम शिवराज के पोस्टर स्कैन नहीं हो रहे हैं। यूजर ने अलग अलग एरिया में लगे पोस्टर्स के बार कोड को स्कैन किया।य़ जानने की कोशिश की जा रही थी, कि कोड स्कैन करने पर डिटेल कौन सी आती हैं। तमाम प्रयास के बाबजूद नतीजा सिफर रहा।य़ इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं सीएम के बार कोड वाले पोस्टर्स कांग्रेस ने ही लगाए। एक दिन पहले कांग्रेस के कमलनाथ के पोस्टर्स प्रदेश के कई हिस्सों में चस्पा हुए थे। उस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया था। इन आरोपों को पार्टी प्रदेश अक्ध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेताओं ने सिरे से खारिज किया।

अब बीजेपी के पोस्टर्स जारी होने पर भी म्ममले की शिकायत पुलिस में पहुंची है , लेकिन अभी तक पोस्टर लगाने वालो का कोई सुराग नहीं लग सका। एक यूजर ने कमेंट्स किया कि एमपी में कांग्रेस ने अब पोस्टर घोटाला किया। QR कोड वाले पोस्टर किस काम के जब उसे स्कैन करने पर जब कोई डिटेल ही सामने न आए। फिलहाल पार्टी नेताओं की अभी पीएम मोदी के प्रोग्राम से फुर्सत नहीं है, लेकिन उन्होंने पोस्टर लगाने वाले को जबाब देने के योजना बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications