विपक्षी एकता मीटिंग से पहले पटना में पोस्टर वार, BJP ने राहुल गांधी को बनाया 'देवदास'..लिखी ये बात

poster war in patna: लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति तय करने और सत्तारूढ़ भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए बिहार की राजधानी पटना में आज (23 जून) तमात विपक्षी दलों के नेता एकजुट हो रहा हैं। तो वहीं, विपक्षी एकता मीटिंग (opposition party meeting) से पटना में पोस्टर वार शुरू हो गई है।

राजधानी पटना की सड़कों को पोस्टरों से पाट दिया गया है। यह पोस्टर अलग-अलग पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है।

poster-war-in-patna

पोस्टर के माध्यम से बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'देवदास' के रूप में दिखाया है। साथ ही, पोस्टर पर फिल्म देवादास के डायलॉग भी लिखे गए हैं। एबीपी की खबर के मुताबिक, इस पोस्ट में ऊपर की तरफ शाहरुख खान की फोटो लगी हुई तो नीचे की तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की।

पोस्टर में शाहरुख खान के लिए रील लाइफ देवदास लिखा गया है तो वहीं, राहुल गांधी के लिए रियल लाइफ देवदास। इतना ही नहीं, पोस्टर में देवदास फिल्म के फेमस डायलॉग भी लिखे हुए है। इन्हीं डायलॉग के माध्यम से बीजेपी ने राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है।

Recommended Video

      Opposition Meet Patna: BJP को Rahul Gandhi में दिखा 'देवदास', पोस्टर चिपकाए | वनइंडिया हिंदी

      बीजेपी कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्ट में लिखा,

      ममता दीदी ने कहा बंगाल छोड़ दो, केजरीवाल ने कहा दिल्ली और पंजाब छोड़ दो, लालू नीतीश ने कहा बिहार छोड़ दो, अखिलेश ने कहा उत्तर प्रदेश छोड़ दो, स्टालिन ने कहा तमिलनाडु छोड़ दो, वह दिन दूर नहीं जब सब मिलकर कहेंगे कांग्रेसी (राहुल) राजनीति छोड़ दो।

      RJD ने बोला बीजेपी पर हमला
      तो वहीं, इस पोस्टर वार में आरजेडी से कूद गई है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, आरजेडी कार्यालय के बाहर जो पोस्टर लगाया गया है जिसमें भगवान विष्णु का विराट रूप दिखाया गया है। इसमें बीच में भगवान विष्णु और उनके आसपास 18 नेताओं की तस्वीर लगाई गई है।

      एक साइड में भगवान विष्णु के साथ लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, फारूक अब्दुल्ला, मल्लिकार्जुन खरगे, दीपांकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी, शरद पवार की तस्वीर लगाई गई है तो दूसरी तरफ से भगवान विष्णु के बगल में राहुल गांधी उसके बाद तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, स्टालिन, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे की तस्वीर लगाई गई है।

      इतना ही नहीं, इस पोस्ट के ऊपर की तरफ एक लिखा है कि 'हे जनता जनार्दन मेरा यह विराट रूप महागठबंधन का असली रूप है. मेरे इस रूप को देखकर पापी, देश को बेचने वाले, ठगने वाले एवं जुमलेबाज भाग जाते हैं।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+