MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया के नारे लगाते ही गिरने लगा टेंट, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री, Video
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के दौरे पर हैं, जहां मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना समेत अलग-अलग जिलों का दौरा किया। वहीं मंगलवार की देर शाम ज्योतिरादित्य सिंधिया जनसभा के लिए शिवपुरी पहुंचे थे।
शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा के दौरान उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अचानक सिंधिया जिस मंच पर सभा को संबोधित कर रहे थे, इस मंच पर लगा टेंट भरभराकर कर नीचे गिर गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्ता और पुलिस बल सिंधिया समेत अन्य नेताओं को बचाने पहुंचे, जहां सभी नेताओं को सकुशल मंच से उतारा गया।

शिवपुरी में हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सभा संपन्न होने के बाद सभी नेताओं के साथ जनता का अभिवादन कर रहे थे, जहां वे सभी का हाथ पकड़कर जनता का अभिवादन कर रहे थे। वहीं इसी वक्त अचानक ऊपर से टेंट का एक हिस्सा नीचे गिरने लगा, जिसे देखते ही कार्यकर्ता ने सिंधिया को पीछे की ओर धकेल दिया, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सिंधिया समेत अन्य नेताओं को मंच से नीचे उतारा, और सभा का समापन कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शिवपुरी में लगातार तेज बारिश हो रही है, संभवत: इसी के चलते मंच पर लगा टेंट अचानक गिर गया। उन्होंने बताया कि, सभा चल रही थी। वहीं भाषण के बाद जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अन्य नेताओं के साथ जनता का अभिवादन करने आगे बढ़े, और नेताओं का हाथ पड़कर ऊपर की ओर किया। वैसे ही मंच के ऊपर लगा टेंट अचानक नीचे आने लगा, जिसे देख एक कार्यकर्ता ने सिंधिया को पीछे की ओर धकेल दिया। वहीं फिर पूरा टेंट नीचे आ गया।
ये भी पढ़े- 'हजम नहीं हो रही हार...', ज्योतिरादित्य सिंधिया का विपक्ष पर तीखा पलटवार












Click it and Unblock the Notifications