'हजम नहीं हो रही हार...', ज्योतिरादित्य सिंधिया का विपक्ष पर तीखा पलटवार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना दौरे आए, जहां उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है।
गुना आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सिंधिया ने गुना-शिवपुरी और अशोक नगर की जनता का आभार जताया। साथ ही सिंधिया ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इमरजेंसी पर भी अपनी बात रखी।

सिंधिया ने साधा विपक्ष पर निशाना
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, खेल जगत में हमें सिखाया जाता है की एक स्पोर्ट्समैन स्प्रिट होनी चाहिए, कोई जीतता है, कोई हारता है, अगर हर समय आप जीतते हो तो कोई और हारेगा, अगर कोई और जीतता है, तो आप हारोगे, उस हार को भी हजम करने की क्षमता व्यक्ति और दलों को रखनी चाहिए। विपक्ष को विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। इसमें कोई दो राय नहीं है, पर अगर हार को हजम न कर पाए, और तड़पते रहे ट्रेजरी बैंचेस की तरफ आने के लिए, जहां जनता ने स्पष्ट रूप से ठप्पा लगा दिया है कि, आप निरंतर विपक्ष में ही बैठेंगे, और हमारा विश्वास केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है, NDA सरकार में है, उनको मदद भगवान भी नहीं कर पा रहे। इसी के साथ सिंधिया ने जल्द खाद की रेक गुना-शिवपुरी और अशोक नगर के लिए भिजवाने की बात कही है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा के अलग-अलग कार्यक्रमों हिस्सा लिया. इस दौरान सिंधिया के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे. कुलमिलाकर, देखा जाए तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना दौरे आए, जहां उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान सिंधिया ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है।
ये भी पढ़े- Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलग अंदाज, खुद पोकलेन (JCB) चलाकर गड्ढे खोदे












Click it and Unblock the Notifications