VIDEO : गिलहरी का एक परिवार से अनोखा प्रेम, शक्तिराज सिंह तंवर के घर बच्चों के साथ खाती है खाना

खंडवा, 19 जून। वर्तमान समय में कई प्रकार के पशु पक्षियों की प्रजाति विलुप्त होती जा रही है। ऐसे में अगर हम किसी जीव का इंसानों के साथ मेलजोल देखते हैं तो यह आश्चर्य के साथ-साथ सुकून भी देता है और अगर वो जीव गिलहरी जैसा संवेदनशील हो, जिसे हम कभी छूने का भी नहीं सोच सकते तो यह आश्चर्य और भी बढ़ जाता है।

Squirrel

हम बात कर रहे हैं उस गिलहरी की जो मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन के शक्तिराज सिंह तंवर के परिवार में घर के सदस्य ​की तरह घुल मिल गई है। कोरोनाकाल ने जहां इंसानों के बीच दूरी बना दी। वहीं यह गिलहरी इस परिवार के सदस्यों से अपार स्नेह रखती है। बच्चों से साथ खाना, खेलना, सोना और दिनभर साथ में रहना, परिवार के सदस्य अपने काम में लगे रहते हैं और गिलहरी परिवार के सदस्यों के आसपास घूमती रहती हैं।

शक्तिराज सिंह तंवर ने बताया कि गिलहरी कुछ समय के लिए प्रतिदिन घर के बाहर भी घूमने चली जाती है और फिर वापस घर आ जाती है। जब तक गिलहरी घर वापस नहीं आती। बच्चे उसके इंतजार में बैठे रहते हैं।

यकीनन ये देखने पर बहुत बड़ा आश्चर्य लगता है और साथ ही साथ ये सोचने पर मजबूर भी कर देता है कि इंसानों द्वारा जो पर्यावरण को नुकसान पहुच रहा है। उसमें न जाने ऐसे कितने जीव विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में इस परिवार का गिलहरी के प्रति प्रेम एक मिसाल बनकर सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+