MP News: मऊगंज पुलिस पर युवक की चोटी उखाड़ने और जनेऊ तोड़ने के आरोपों पर एसपी ने किया खुलासा

Mauganj News: मऊगंज में युवक की चोटी उखाड़ने और जनेऊ तोड़ने के आरोपों पर मऊगंज एसपी रचना ठाकुर ने स्पष्टीकरण दिया है। एसपी ठाकुर ने दावा किया है कि मामले की जांच के दौरान थाने के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की समीक्षा की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि शिकायतकर्ता की चोटी थाने में नहीं उखाड़ी गई थी।

मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान, एसपी रचना ठाकुर ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में यह साफ है कि पुलिस जब युवक नरेंद्र मिश्रा को अदालत के लिए लेकर निकली, तब भी उसके सिर पर चोटी थी। इसके अतिरिक्त, मेडिकल रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट हुआ है कि युवक को लगी चोटें गिरफ्तारी के 24 घंटे पहले की हैं, न कि थाने में हुईं।

SP Rachna Thakur reveals allegations against Rewa Mauganj police for uprooting youth braid and sacred thread

रविवार को मऊगंज के शाहपुर के पहाड़ी गांव में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद, नाराज परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने करीब 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिसमें पीड़ित युवक नरेंद्र मिश्रा भी शामिल था।

SP reveals allegations against Rewa Mauganj police for uprooting youth braid and sacred thread

पीड़ित युवक का आरोप

युवक नरेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया था कि रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने उसे उठाकर थाने ले गई और वहां उसे पट्टे से मारा-पीटा, उसकी चोटी उखाड़ी और जनेऊ तोड़ दिया। एसपी रचना ठाकुर का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सच्चाई सामने लाई जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी आरोपों को गंभीरता से लिया है और सत्यता की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

मऊगंज में युवक की चोटी उखाड़ने और जनेऊ तोड़ने के आरोपों के बाद, पुलिस प्रशासन ने मामला गंभीरता से लिया है। सोमवार को घटना से नाराज ग्रामीणों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया था और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे 14 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठेंगे।

SP reveals allegations against Rewa Mauganj police for uprooting youth braid and sacred thread

कार्रवाई की गई

एसपी रचना ठाकुर ने मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुराग कुमार पांडे को सौंप दी है। इसके साथ ही, पुलिसकर्मी विवेकानंद यादव को तत्काल निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को शाहपुर थाना प्रभारी (टीआई) बीसी विश्वास को भी लाइन अटैच कर दिया गया है। थाने की जिम्मेदारी अब एएसआई अजय पांडे को सौंपी गई है।

SP reveals allegations against Rewa Mauganj police for uprooting youth braid and sacred thread

युवक ने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों ने उसे मेडिकल के लिए ले जाने का दावा किया, लेकिन मेडिकल कराया ही नहीं गया। लौटते समय, पुलिस ने बीच रास्ते में नदी के पास गाड़ी रोक दी और किसी राहुल दादा का नाम लेकर गोली मारने की धमकी दी। इसके अलावा, युवक ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाया।

एसपी रचना ठाकुर ने मामले की जांच में कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ है कि थाने में युवक की चोटी उखाड़ी नहीं गई थी और चोटें गिरफ्तारी से 24 घंटे पहले की हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। जांच की प्रक्रिया जारी है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+