Sonam Raghuvanshi Case: शिलॉन्ग जाने की जिद, जेवर लेकर जाना, इन 5 बातों ने जोड़ी साजिश की कड़ी
Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के युवा कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर का आरोप उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर है। पुलिस ने इस केस में सोनम उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा समेत 3 और लोगों को अरेस्ट किया है। सोनम की कॉल डिटेल्स, लोकेशन बदलना, घर से पैसे और जेवर लेकर जाना जैसी बातों ने साजिश की कड़ियों को जोड़ने का काम किया। राजा और सोनम हनीमून पर शिलॉन्ग गए थे जिसके बाद दोनों लापता हो गए। पुलिस के मुताबिक, 23 मई को राजा का मोबाइल ऑफ हो गया था। 2 जून 2025 को वेईसावडॉन्ग वॉटरफॉल के पास एक गहरी खाई में पुलिस को राजा का शव मिला था।
9 जून को सोनम (Sonam Raghuvanshi) ने पुलिस के पास सरेंडर किया है। हालांकि, राजा के परिवार का कहना है उसे अरेस्ट किया गया है। आरोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में अपहरण की बात कही है। उसने दावा किया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गाजीपुर के ढाबे के पास छोड़ दिया।

Sonam Raghuvanshi पर कैसे गहराया शक?
मेघालय के सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर किए पोस्ट में सोनम रघुवंशी को आरोपी बताया है। सोनम के परिवार के लोग उसे बेगुनाह बताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस की जांच से अब तक कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। इस मामले में राज कुशवाहा का नाम भी सामने आया है, जिसे कथित तौर पर सोनम का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। राजा के परिवार ने भी अब कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 5 प्वाइंट में जानें पुलिस को अब तक कौन से अहम साक्ष्य मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: 'मेरा अपहरण हुआ', सोनम रघुवंशी ने तोड़ी चुप्पी? प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाया आंखों देखा हाल
1) राजा के भाई ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि वह हनीमून पर कश्मीर जाना चाहता था और वह भी कुछ दिनों बाद जाना चाहता। शिलॉन्ग जाने का प्लान सोनम ने ही बनाया था और उसने ही टिकट भी बुक की थी।
2) सोनम का कहना है कि वह हनीमून पर काफी गहने लेकर गई थी। पुलिस को दिए बयान में उसने दावा किया है कि उसके गहने अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने छीन लिया। हालांकि, राजा की मां ने बताया कि हनीमून पर जेवर लेकर जाने का फैसला उसका ही था। उसने राजा से अगूंठी-चेन वगैरह लेकर जाने के लिए कहा था।
3) पुलिस ने लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाले हैं जिसमें पता चला है कि सोनम लगातार राज से संपर्क में थी। उसने अपनी लोकेशन भी शेयर की थी। राज खुद शिलॉन्ग नहीं आया था लेकिन वही तीनों अन्य आरोपियों को सारी डिटेल भेज रहा था।
4) सोनम और राज के अफेयर को लेकर पुलिस के हाथ कुछ जानकारी लगी है। सोनम अपने पिता की फैक्ट्री में एचआर का काम देखती थी जबकि राज उसमें मैनेजर का काम करता था। दोनों की अक्सर मुलाकात होती रहती थी। पुलिस अब इस मामले में कुछ और लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।
5) राजा रघुवंशी की मां ने बताया कि आखिरी बार दब उनकी अपने बेटे से बात हुई थी, तो उसने कहा था कि सोनम का व्यवहार उसके साथ ठीक नहीं है और वह उससे दूर रहती है। कपल की शादी 11 मई को हुई थी और दोनों 20 मई को हनीमून के लिए निकले थे।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है और आने वाले दिनों में केस से जुड़े कुछ और तथ्य भी सामने आ सकते हैं। सोनम से मध्य प्रदेश और मेघालय की पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: MP News: मेघालय से 1100 किमी दूर गाजीपुर में कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी, राजा हत्याकांड की पूरी कहानी और खुलासा












Click it and Unblock the Notifications