Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है सोनम रघुवंशी का 'ब्वॉयफ्रेंड' राज कुशवाहा? कैसे हुई मुलाकात, 5 साल छोटे प्रेमी को लेकर खुले कई राज

Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी पर मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करवाने का आरोप है। सोनम रघुवंशी को सोमवार 09 जून की सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। अब बताया जा रहा है कि सोनम का किसी राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) नाम के लड़के से अफेयर था।

पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि अपने कथित 'ब्वॉयफ्रेंड' राज कुशवाहा की वजह से ही सोनम ने पति की राजा का मर्डर कराया। दूसरी ओर सोनम के पिता देवी सिंह ने मीडिया से कहा है कि वह एक राज नाम के लड़के को जानते हैं...वो उनके साथ काम करता है...लेकिन ये वही राज कुशवाहा है या नहीं...इस बात को लेकर वो कंफर्म नहीं हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये राज कुशवाहा कौन है और सोनम से इसकी मुलाकात कैसे हुई?

Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvansh

who is Raj Kushwaha: कौन है राज कुशवाहा और कैसे हुई थी सोनम से उसकी मुलाकात?

🔴 राजा रघुवंशी विपुल रघुवंशी के भाई ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि राज कुशवाहा सोनम रघुवंशी का कर्मचारी था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की सुपारी दी थी। हालांकि इसके बारे में और अधिक जानकारी नहीं है।

🔴 सोनम का राज कुशवाहा के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था। राज कुशवाह उम्र में सोनम से पांच साल छोटा बताया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोनम के पिता देवी सिंह की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, राज कुशवाहा वहीं काम करती थी।

🔴 सोनम अक्सर अपने पिता की फैक्ट्री में जाया करती थी और इन्ही से राज के साथ उसकी मुलाकात हुई। यहीं से दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत हुई है।

Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvansh

🔴 इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग की हत्या का राज कुशवाहा संदिग्ध है। अब तक हिरासत में लिए गए संदिग्धों में राज कुशवाहा भी शामिल है। इसके अलावा विशाल चौहान को इंदौर जबकि आकाश राजपूत को इंदौर के पास और आनंद कुर्मी को बीना के बसारी गांव से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी इंदौर में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने दी है।

राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने राज कुशवाहा और सोनम को लेकर क्या कहा?

विपुल रघुवंशी ने कहा,

"मुझे उन 3-4 लोगों के बारे में तब तक कोई जानकारी नहीं थी, जब तक मुझे उनके नाम नहीं पता थे... राज कुशवाहा का नाम सामने आया है, जिसका मतलब है कि हत्या में सोनम का हाथ हो सकता है... राज कुशवाहा सोनम का कर्मचारी था। वे लगातार फोन पर बात करते थे।"

हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सोनम रघुवंशी राजा की हत्या कर देगी। उन्होंने कहा,

"जब उनकी शादी तय हुई थी, तब वे दोनों खुश थे...हमने कभी नहीं सोचा था कि सोनम ऐसा कुछ करेगी...मेघालय सरकार दूसरों की संलिप्तता के बारे में झूठ नहीं बोल रही है...मैंने अब तक राज कुशवाहा को कभी नहीं देखा, मैंने सिर्फ उसका नाम सुना है...सोनम इसमें शामिल हो सकती है...उन्हें केवल मां कामाख्या मंदिर में पूजा करने के लिए असम जाना था। उसके बाद, उन्होंने कहा कि वे शिलांग जा रहे हैं। हमें नहीं पता कि दोनों में से किसने मेघालय की यात्रा की योजना बनाई थी। उन्होंने कोई वापसी टिकट बुक नहीं किया था।"

राज कुशवाहा की बहन सुहानी ने जोर देकर कहा है कि वह निर्दोष है। उसने कहा कि उसका 21 साल का भाई राज सोनम रघुवंशी को 'दीदी' (बड़ी बहन) कहता था और वह उससे केवल कार्यालय से संबंधित मामलों पर ही बात करता था।

कुशवाह की गिरफ्तारी के बाद सुहानी ने कहा कि उसके भाई ने कभी भी सोनम के बारे में परिवार से बात नहीं की। सुहानी ने बताया, "वह हमसे कभी दीदी (सोनम) के बारे में बात नहीं करता था। वह सुबह उसे फोन करती थी और कभी-कभी हम फोन उठाते थे और वह हमें बताती थी कि उसके काम पर जाने का समय हो गया है, एक गाड़ी माल लादने के लिए खड़ी है। वह दो साल तक उसके ऑफिस में काम कर रहा था।''

मेघालय हनीमून मर्डर केस: 11 दिन बाद खाई में मिला राजा रघुवंशी का शव, पत्नी सोनम पर सस्पेंस बरकरार

🔴 इंदौर के रहने वाले नवविवाहित दंपती राजा रघुवंशी (29) और सोनम रघुवंशी (27) की शादी हाल ही में 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के महज नौ दिन बाद ही दोनों हनीमून पर मेघालय रवाना हो गए थे।

🔴 20 मई को मेघालय पहुंचे इस जोड़े की ट्रिप अचानक रहस्यमय हो गई, जब 23 मई को दोनों लापता हो गए।

🔴 राजा और सोनम 22 मई को मेघालय के पर्यटन स्थल नोंग्रियाट गांव पहुंचे थे और वहां के शिपारा होमस्टे में रुके थे। उन्हें आखिरी बार 23 मई की सुबह होमस्टे से चेकआउट करते हुए देखा गया, जिसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

🔴 लंबी तलाशी के बाद, 2 जून को ईस्ट खासी हिल्स जिले के वेइसाडोंग फॉल्स के पास करीब 150 फीट गहरी खाई से राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ। शव की हालत से जाहिर हुआ कि उसकी मौत दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।

🔴 4 जून की शाम राजा का पार्थिव शरीर मेघालय से इंदौर स्थित उसके निवास पहुंचाया गया, जहां परिजनों ने शोक जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

🔴 सोनम उस वक्त लापता बताई गई, जिससे मामले में सस्पेंस और गहराया। पुलिस ने आसपास के स्थानीय लोगों, टूरिस्ट गाइडों और होटल स्टाफ से पूछताछ शुरू की लेकिन पहले कुछ खास सुराग नहीं मिले। बाद में सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 9 जून को एक ढाबे से पुलिस ने हिरासत में लिया। अब इस पूरे हत्याकांड की साजिश, मकसद और संलिप्तता की जांच मेघालय पुलिस और एसआईटी कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+