Sonam Raghuvanshi: 'मेरा अपहरण हुआ', सोनम रघुवंशी ने तोड़ी चुप्पी? प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाया आंखों देखा हाल
Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी केस में आज बड़ा मोड़ तब आया जब उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर से अरेस्ट हुई। इस गिरफ्तारी के बाद मेघालय पुलिस ने कहा कि 'सोनम ने ही अपने पति का कत्ल करवाया है, उसका अफेयर चल रहा था, उसने और उसके प्रेमी ने मिलकर राजा रघुवंशी को मरवाया है।' इस बयान ने पूरे केस को उलट दिया, हालांकि सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा कि 'पुलिस झूठ बोल रही है।'
तो वहीं इस मामले में सोनम की ओर से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। CNN-News18 के मुताबिक सोनम ने कहा है कि 'उसका अपहरण हुआ था, उसे शिलॉन्ग से किडनैप किया गया था और गाजीपुर में छोड़ दिया गया।' हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और ना ही पुलिस ने इस बारे में कोई बयान जारी किया है।
सोनम मेघालय से आखिर गाजीपुर पहुंची कैसे ?
वैसे ये सोचने वाली बात जरूर है कि सोनम मेघालय से आखिर गाजीपुर पहुंची कैसे ? रिपोर्ट के मुताबिक सोनम खुद को पीड़ित अपने आप को बचाने के लिए बता रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा? (Sonam Raghuvanshi)
जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक " वो ढाबे पर अकेली बैठी थी और लगातार रो रही थी। उसकी आंखें सूजी हुई थीं और चेहरा भय से भरा हुआ था। कोई उसके पास नहीं था, वो खुद में ही सिसक रही थी।"
सोनम ने कोई विरोध नहीं किया (Sonam Raghuvanshi)
प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी बताया कि 'पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोनम ने कोई विरोध नहीं किया। उसने चुपचाप हाथ आगे कर दिए, जैसे उसे पता था कि यही होना है।' पुलिस अधिकारियों ने सोनम को गिरफ्तार कर सीधे थाने ले गई।
'यह स्पष्ट रूप से एक प्रेम त्रिकोण का मामला है' (Sonam Raghuvanshi)
रघुवंशी दंपत्ति मामले पर मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा कि 'यह स्पष्ट रूप से एक प्रेम त्रिकोण का मामला है और मुख्य आरोपी ने जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए भाड़े के हत्यारों को नियुक्त किया था,हम सात दिनों में मामले को सुलझाने के लिए विशेष जांच दल को बधाई देते हैं। मामले में चार आरोपी हैं, जिनमें सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी है, अन्य आरोपी भाड़े के हत्यारे हैं - विशाल सिंह चौहान, राज सिंह और आनंद कुर्मी सभी इंदौर के रहने वाले हैं।'
'हमारे पास एक सक्षम पुलिस बल है'
'हमने साबित कर दिया है कि हमारे पास एक सक्षम पुलिस बल है। एक राज्य के रूप में, हम देश भर और विदेश से आने वाले पर्यटकों की मेजबानी करना जारी रखते हैं, हम ऐसे मामलों को रोकने के लिए उच्च स्तरीय क्षमता सुनिश्चित करने के लिए पूरे स्थानीय पर्यटक समुदाय के साथ भी संपर्क बनाए रखेंगे।'
क्या कहा एमपी पुलिस ने? (Sonam Raghuvanshi)
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सागर जिले के एएसपी सागर संजीव उइके ने कहा कि, "मेघालय पुलिस ने हमसे संपर्क किया और वे यहां भी आए। मामले के एक आरोपी आनंद पटेल की लोकेशन बसारी में पाई गई। संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है और मेघालय पुलिस उसे आगे की जांच के लिए ले गई है, वह इंदौर का रहने वाला है, वह यहां अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहा था।"












Click it and Unblock the Notifications