MP में बढ़ने लगे सिम स्वैप के मामले, OTP आते ही खाते से उड़ जाएंगे पैसे

मध्यप्रदेश के झाबुआ से सामने आए मामले में आवेदक सुरेश वास्केला निवासी पलासडी ने सायबर सेल झाबुआ मे शिकायत दर्ज कि, उसके फोन पर अज्ञात व्यक्ति व्दारा कॉल कर कहा कि आपका नम्बर बंद होने वाला है, इसे चालू रखने के लिए 1 दबाएं, 1 दबाते ही आवेदक का नम्बर बंद हो गया व किसी दूसरे व्यक्ति के पास चालू हो गया, और आवेदक के फोन पे, व्हाटसएप, आदि का एक्सेस अज्ञात व्यक्ति के पास चला गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा सायबर सेल झाबुआ को निर्देश दिए। उक्त निर्देशो के पालन मे कार्यवाही करते हुए सायबर सेल झाबुआ ने आवेदक के मोबाइल न. की जानकारी प्राप्त की तो पता चला की आवेदक का मोबाइल न. झारखण्ड के जामतारा में चल रहा है। उक्त मामले मे कार्यवाही करते हुए सायबर सेल झाबुआ व्दारा जिओ केयर मे सम्पर्क कर उक्त नम्बर को तत्काल बंद करवाया गया एवं पुन: आवेदक के नाम से रजिस्टर कराकर मोबाइल नम्बर का एक्सेस प्राप्त किया गया।

Indore

सिम स्वैप -

सिम स्वैप धोखाधड़ी के तहत, जालसाज पीड़ित के नाम पर, फर्जी आईडी प्रूफ के साथ, नया सिम कार्ड प्राप्त कर सकते है। धोखेबाज़ मोबाइल सेवा प्रदाता के माध्यम से आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक नया सिम कार्ड जारी करवा लेते हैं। इस नए सिम की मदद से वे आपके बैंक खाते से वित्तीय लेनदेन करने के लिए आवश्यक वन टाइम पासवर्ड (OTP) और अन्य अलर्ट प्राप्त करके पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी वाले लेनदेन कर सकते हैं।

सिम स्वैप धोखाधड़ी का मामला

जालसाज फिशिंग, विशिंग, स्मिशिंग आदि जैसे सोशल इंजीनियरिंग तरीकों के जरिए पीड़ित के बैंक खाते का विवरण और पंजीकृत मोबाइल नंबर प्राप्त कर लेता है। इसके बाद, वह मूल सिम को ब्लॉक कराने के लिए फर्जी आईडी प्रूफ के साथ पीड़ित बनकर मोबाइल ऑपरेटर के रिटेल आउटलेट पर जाता है। सत्यापन के बाद, ऑपरेटर वास्तविक ग्राहक (पीड़ित) के सिम को निष्क्रिय कर देता है और नकली ग्राहक (धोखेबाज) को नया सिम कार्ड जारी कर देता है। अब, जालसाज फ़िशिंग/विशिंग रणनीति के माध्यम से प्राप्त बैंकिंग विवरण का उपयोग करके पीड़ित के खातों पर धोखाधड़ी लेनदेन करने के लिए नए सिम के साथ ओटीपी प्राप्त कर सकता है।

धोखाधड़ी से खुद को कैसे बचाएं?

सोशल इंजीनियरिंग रणनीति (विशिंग, फ़िशिंग, स्मिशिंग) से सावधान रहें, जिसका उद्देश्य आपका गोपनीय और व्यक्तिगत डेटा चुराना है। मोबाइल नंबंर अचानक बंद होने पर, तुरंत अपने मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करें। सबसे खराब स्थिति से बचने के लिए, तुरंत अपने बैंक खाते का पासवर्ड बदलें। अपने बैंकिंग लेन-देन के लिए नियमित एसएमएस के साथ-साथ ई-मेल अलर्ट के लिए रजिस्टर करें। (इस तरह, भले ही आपका सिम निष्क्रिय हो जाए, आपको अपने ईमेल के माध्यम से अलर्ट मिलते रहेंगे)। समय-समय पर अपने बैंक खाते का विवरण देखें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि विवरण में दर्शाए गए लेन-देन वास्तव में आपके द्वारा ही किए गए हैं। धोखाधड़ी की स्थिति में, अपने खाते को ब्लॉक कराने और आगे की धोखाधड़ी से बचने के लिए तुरंत बैंक से संपर्क करें।

ये भी पढ़े- MP की मंडी में किसानों को नहीं मिल रहा सोयाबीन का सही दाम, क्या बढ़ने वाले हैं भाव, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+