Sagar 'श्रीकृष्ण लोक' की डीपीआर बनना शुरू, करीब 3 किलोमीटर एरिया सहित भूतेश्वर मंदिर भी शामिल होगा
सागर में 'श्रीकृष्ण लोक' बनाने के लिए शासन ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिकारियों इसके लिए डीपीआर बनाने बनवाने के निर्देश दिए हैं, जिस पर काम शुरू हो गया है।

Shrikrishna Lok : मप्र के धार्मिक शहरों को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने और पर्यटन को बढ़ाव देने के लिए सरकार ने इलाकों को विकसित करने के लिए प्लान पर काम शुरू किया है। उज्जैन में महाकाल लोक की तर्ज पर सागर के बड़ा बाजार इलाके में श्रीकृष्ण लोक की डीपीआर बनाने पर काम शुरू हो गया है। उधर सीएम ने बीते दिनों ओरछा में श्रीरामराजा लोक बनाने की घोषणा की थी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक के बाद ओरछा में श्रीरामराजा लोक और नर्मदापुरम में नर्मदा कॉरिडोर तैयार करने की घोषणा की है। इधर सागर नगर निगम के पार्षदों ने बड़ा बाजार इलाके में भगवान श्रीकृष्ण के प्रतिष्ठित मंदिरों को शामिल करते हुए श्रीकृष्ण लोक बनाने का प्रस्ताव दिया था। नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र व अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव दिया गया था। इस पर सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद सागर में श्रीकृष्ण लोक के लिए डीपीआर बनना प्रारंभ हो गई है। बता दें कि नगर निगम ने मेयर इन काउंसिल और सामान्य परिषद की बैठक में श्रीकृष्ण लोक के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी थी।
Recommended Video
चकराघाट से भूतेश्वर मंदिर तक क्षेत्र शामिल हो सकता है
नगर निगम प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार श्रीकृष्ण लोक की डीपीआर में चकराघाट से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, इतवारा बाजार, मोहन नगर, गांधी चौक, बरियाघाट, चकराघाट, नरयावली नाका वार्ड, रविशंकर वार्ड सहित मोतीनगर इलाके में स्थित श्रीदेव भूतेश्वर मंदिर तक का क्षेत्र शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications