Sagar: कुएं में पानी की मोटर सुधारने उतरे तीन व्यक्तियों का दम घुटा, जिंदा ऊपर नहीं आ सके

सागर, 11 अगस्त। मप्र के सागर जिले के पिपरिया गांव में एक कुआं अपने मालिक, उसके बेटे सहित तीन की जिंदगी निगल गया। तीनों एक के बाद एक कुएं में उतरे थे। बताया जा रहा है कि कुएं में डली पानी की मोटर खराब हो गई थी, उसे सुधारने के लिए तीनों कुएं में उतरे थे। घटना में दम घुटने जैसी बात सामने आ रही है, लेकिन संभव है कि मोटर सुधारते समय करंट की चपेट में आने या एक-दूसरे को बचाने के फेर में भी तीनों की जान जा सकती है।

Sagar: खेत के मालिक, उसके बेटे सहित तीन को लील गया कुआं

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गौरझामर थाना क्षेत्र की मणि जमुनिया ग्राम पंचायत के पिपरिया गांव में 65 साल के खिलान लोधी, 25 वर्षी मणि लोधी व जमुनिया के सुनील पटेल 25 साल खेत के कुएं में मोटर सुधारने के लिए उतरे थे, लेकिन तीनों बाहर नहीं निकल सके। परिजनों ने जब कुएं में देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास के पड़ोसियों को बुलाया गया। पुलिस पहुंची और तीनों के शव को कुएं से निकालने प्रयास शुरु किए गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला जा सका।

Sagar: खेत के मालिक, उसके बेटे सहित तीन को लील गया कुआं

ग्रामीणों ने भी प्रयास किया था, लेकिन वे असफल रहे
पिपरिया के खिलान लोधी के खेत में जब कुएं में तीन लोगों की मौत की घटना के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शवों को कुएं से निकालने का अपने स्तर पर भरसक प्रयास किया था, लेकिन वे असफल रहे। जब पुलिस आई और रेस्क्यु टीम के सदस्यों को बुलाया गया तब काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। पुलिस प्रथम दृष्टया कुंए के अंदर दम घुटने से मौत होना बता रही है, लेकिन भरे कुंए में करंट या पानी में डूबने के कारण भी मृत्यु का कारण बन सकता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+