सीरियल किलरः सलाखों के पीछे सिंगल बैरक में रखा, शातिर है इसलिए कड़ी सुरक्षा में बाहर निकाल रहे
सागर, 8 सितंबर। मप्र के सागर-भोपाल में बीते दिनों पांच दिन में चार सुरक्षागार्डों की सोते समय हत्या करने वाले सीरियल किलर का खौफ जेल के अंदर भी बरकरार है। सेंट्रल जेल सागर में उसे सिंगल बैरक में रखा गया है। अधिकांश समय वह बैरक के अंदर ही रहा। उसे बैरक से जब भी बाहर निकाला गया पूरी सतर्कता और सुरक्षा के साथ बाहर निकाला गया है। चूंकी वह बहुत शातिर और खतरनाक सोच वाला है। कब किसके साथ क्या कर दें यह भरोसा नहीं है।

सागर के सिविल लाइन, कैंट थाना, मोतीनगर थाना व गोपालगंज थाना ने बीते दिनों सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे को एक के बाद एक पुलिस रिमांड पर लेकर हत्याओं के मामले में पूछताछ की थी। सबसे बड़ी बात इनकी पूछताछ के दौरान शिवप्रसाद ने सीधे-सीधे इन हत्याओं को स्वीकार कर लिया था। उसके पास से एक लैपटाप भी बरामद हुआ था, यह भी चोरी का ही निकला था। गोपालगंज थाना क्षेत्र से उसने यह लैपटाप चुराया था। चारों थानों की पुलिस ने अपने-अपने इलाके में हुए सिक्योरिटी गार्ड की हत्याओं के बारे में पूछताछ, क्राइम सीन पर लेकर हत्या के तरीकों के बारे पूछताछ, हत्याओं का कारण सहित तमाम जांच-पड़ताल की थी। दो दिन पहले उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया था, जहां से कोर्ट ने न्यायायिक हिरासत के लिए सेंट्रल जेल भेजा था। जेल प्रबंधन ने उसके रिकाॅर्ड को देखते हुए उसे सिंगल बैरक में बाकी कैदियों से अलग रखा गया है। उसे जितने बार भी बाहर निकाला जाता है, जेल पुलिस की सुरक्षा के बीच ही बाहर लाया गया। Serial Killer: उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से प्रेरित है शिवप्रसाद धुर्वे, मानता है रोल माॅडल
भोपाल से खजूरीबाग थाना पुलिस सागर पहुंची, रिमांड पर लेगी
सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे ने सागर के बाद भागकर भोपाल में भी खजूरीबाग थाना क्षेत्र में एक मार्बल दुकान के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या सोते समय ही कर दी थी। सुबह होने के पहले ही सागर पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया था। अब इसी मामले में तहकीकात के लिए भोपाल खजूरीबाग थाना पुलिस सागर आई हैं। बीते रोज उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की थी। गुरुवार को शिवप्रसाद को कोर्ट से रिमांड पर लेगी और भोपाल लेकर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications