खाद की किल्लत का फायदा उठाने बाजार में फर्जी खाद कंपनी, एक गिरफ्तार

MP के सागर जिले में सरकारी गोदामों में खाद की किल्लत का कुछ फर्जी कंपनिया भरपूर फायदा उठा रही हैं। इसी तरह का एक मामला सागर में सामने आया है। इसमें किसान को डिस्काउंट रेट पर खाद उपलब्ध कराने और 20 बोरी लेने पर होम डिलेवरी का झांसा दिया जा रहा हैं।

खाद की किल्लत

खाद की किल्लत के बाद अचानक सागर जिले में निजी और फर्जी कंपनियां सक्रिय हो गई हैं। इसमें सरकारी रेट से भी कम दाम पर खाद उपलब्ध कराने सहित विभिन्न लुभावने वायदे किए जा रहे हैं। 20 बोरी खाद लेने पर बोरियां घर पर भेजने का ऑफर दिया जा रहा है। इसमें बंदी और आधार कार्ड भी लाने को कहा जा रहा है। इस आशय के फोन किसानों को किए जा रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में कलेक्टर से शिकायत के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से खाद की कुछ बोरियां भी बरामद की गई हैं, ये खाद नकली होने की आशंका जताई गई है। कलेक्टर दीपक आर्य ने खाद की जांच के निर्देश दिए हैं।

किसान को फोन लगाया, मामला कलेक्टर तक पहुंच गया
किला कोठी के पास एक खाद की निजी कंपनी के नाम पर ऑफिस व गोदाम चल रही थी। एक किसान को इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑफर के साथ खाद उपलब्ध कराने का झांसा दिया गया था। मामला कलेक्टर तक पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने किलाकोठी के पास चल रही एक फर्जी कंपनी के दफ्तर छापामार कार्रवाई करते हुए पवन सेन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिस पर फिलहाल खाद अधिनियम धारा 5 व 7 के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं युवक के पास से मिलीं खाद की बोरियों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जांच में यदि खाद नकली पाई जाती है तो युवक के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

शासन ने 20 रुपए बोरी मार्जिन तय कर रखा है
जिला खाद बीज एवं कृषि औषधि विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश मलैया ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएपी खाद पर केंद्र सरकार ने प्रति बोरी कुल 20 रुपए का व्यवसायिक मार्जिन निर्धारित किया गया है। 1350 रुपए में बेची जानी वाली डीएपी की बोरी पर कंपनी द्वारा 1330 रुपए में डीलर को बिल की जाती है। जिसमें खर्चा काट कर 15 से 16 रुपए मार्जिन डीलर मिलता है। यदि यही खाद को 10 प्रतिशत डिस्काउंट पर बेचता है या ऑफर दे रहा है तो वह नकली खाद ही बेच रहा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+