MP: मेडिकल कॉलेज में फिर हड़ताल, 350 कर्मचारियों ने किया काम बंद, गेट पर धरना
BMC में बुधवार को फिर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी हैं। यहां आउटसोर्स कंपनी हाईट्स के अधीन करीब 350 कर्मचारी तैनात है, इन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला। सुबह कर्मचारी लामबंद होकर ओपीडी गेट पर आकर धरना देकर बैठ गए।

Madhya Pradesh में सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में विवाद, समस्याएं और परेशानी पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। निचले स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को दो-दो महीने वेतन न मिलने से वे परेशान हो गए। बुधवार सुबह सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हफ्ते में यह दूसरी दफा हड़ताल की गई हैं। सफाई, सुरक्षा, लैब, ओपीडी, पंजीयन काउंटर सहित अन्य जगह तैनात कर्मचारियों ने कामबंद कर गेट पर धरना दे दिया, जिससे प्रबंधन के हाथ-पैर फूल गए।

Recommended Video
MP: मेडिकल कॉलेज में फिर हड़ताल, 350 कर्मचारियों ने किया काम बंद, गेट पर धरना
Sagar के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में शनिवार को वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। अधीक्षक के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी थी, लेकनि पांच दिन बाद भी कर्मचारियों का वेतन नहीं आया तो बुधवार सुबह फिर सभी कर्मचारी लामबंद होकर हड़ताल पर चले गए। हड़ताल करने वालों में आउटसोर्स पर हाईट्स कंपनी के माध्यम से लगे लैब टेक्नीशियन, कंप्यूटर आपरेटर, वार्डबाय, अन्य टेक्नीशियन, स्वीपर सहित पूरे सुरक्षागार्ड तक शामिल हैं। करीब 350 से अधिक कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। बता दें कि हाईट्स कंपनी की मनमानी को लेकर साल में तीन-चार दफा हड़ताल होना बीएमसी में आम बात हो गई है। कंपनी कभी भी कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं करती है।
Pathaan Movie: बागेश्वरधाम महंत बोले-जो हिन्दू सनातन का विरोध करें, उनका बायकॉट करो
कंपनी कर्मचारियों में फूट डालने का काम कर रही

बीएमसी में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के हाईट्स कंपनी के सुपरवाइजर नीतेश चुटीले ने बताया कि कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर कंपनी के अधिकारियों के आश्वासन से परेशान हो गए हैं। महज 6 से 8 हजार वेतन मिलता है। नवंबर महीने का वेतन अभी तक नहीं दिया। दो-चार महीनों में हड़ताल करनी पड़ती है। अभी शनिवार को जब हड़ताल की थी तो अधीक्षक ने कंपनी के अधिकारियों हो हड़काया तो कुछ कर्मचारियों की आधी-आधी सेलरी डाल दी। कर्मचारियों में फूट डालने का प्रयास कंपनी कर रही है। हम सभी कर्मचारी संगठित हैं और जब तक सभी का वेतन नहीं आएगा हड़ताल समाप्त नहीं करेंगें।
More From
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications