Sagar News: मेयर के लिए कुर्सी के साथ-साथ पूरा चैम्बर बदलेगा, तोड़फोड़ शुरू
सागर, 28 जुलाई। मप्र के सागर नगर निगम में शहर के प्रथम नागरिक अर्थात महापौर के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही हैं। निर्वाचित महापौर संगीता तिवारी शपथ ग्रहण के बाद निगम के जिस चैंबर में बैठेंगी, उसमें मेयर की कुर्सी तो बदली ही जाएगी, पूरा चैंबर नया गया। इसे लग्जरी बनाने के लिए यहां फर्श से लेकर सीलिंग तक बदली जा रही है।

सागर निगम में महापौर की कुर्सी के साथ-साथ पूरा चैंबर ही बदला जा रहा है। निगम प्रशासन नए महापौर के चैंबर की सजावट, रंग-रोगन और बैठक व्यवस्था में कहीं से कोई कोताही बरतना नहीं चाहता, इसलिए यहां पर चैंबर रिनोवेट किया जा रहा है। इसमें फर्श की टाइल्स, दीवाल के रंग, फॉल्स सीलिंग, लाइट फिटिंग तक बदली जा रही है। इसे वास्तुशास्त्र के अनुसार भी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

चैम्बर के साथ लगी टायलेट तक तोड दी
चैंबर के साथ बने रेस्ट रुम में बनी टायलेट और बॉशरुम में तकडी तोडफोड चल रही है। यहां पूरी टाइल्स, वॉशबेसिन उखाड दिए हैं। इसे नए सिरे से बनाया जा रहा है।

प्रत्येक महापौर के लिए खरीदते हैं नई कुर्सी, पुरानी पर नहीं बैठा कोई
नगर निगम में एक अघोषित परंपरा चल रही है। इसमें 1983-84 से लेकर अभी तक जितने भी महापौर निगम में काबिज हुए हैं, सभी के लिए नई कुर्सी लगाकर स्वागत किया गया है। इसमें सभी निर्वाचित महापौर को नई कुर्सी पर बैठाने की परंपरा निगम प्रशासन खुद से ही चलाता आया है। रिकॉर्ड बताते हैं कि कोई भी नव निर्वाचित महापौर पुरानी कुर्सी पर नहीं बैठा।












Click it and Unblock the Notifications