कलयुगी संतान ने पैसों के लिए पिता को लोहे की रॉड से दम निकलने तक पीटा
Madhya Pradesh सागर जिले के देवरी में बाप-बेटों के रिश्तों को तार-तार करने वाली हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक बेटे ने चंद रुपयों के लिए अपने बुजुर्ग पिता को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया। उसने पिता को इतना पीटा कि उनका दम निकल गया। उसने यह भी नहीं देखा कि पिता जिंदा है या मर गया और घर से भाग गया। बाद में सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Police से मिली जानकारी अनुसार देवरी नगर के श्रीराम कालोनी में जानकारी के अनुसार कलयुगी बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। अशोक सोनी उम्र 60 वर्ष देवरी में रहते थे। उनका बेटा अमित ऊर्फ गोविंद सोनी जबलपुर में मां एवं पत्नी के साथ वहां रहता था। अमित बीते कई दिनों से अपने पिता अशोक सोनी से पैसों की मांग कर रहा था। उसे जबलपुर में नया कारोबार शुरु करना था। पैसों को लेकर बाप-बेटे में जब-तब विवाद और कहासुनी होती रहती थी। इसी बात को लेकर बीती रात अमित पैसे की बात करने देवरी आया था। इसके पहले उसने अपनी मां को पत्नी के साथ उसके मायके जाने के लिए बोला था और पिता के घर जाने से मां को मना कर दिया था। मां को इसकी सूचना किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से मिली कि उनके पति की हत्या हो गई है। इसके बाद यह सूचना पुलिस को दी गई थी।
पुलिस ने पिता के हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है
देवरी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भिजवाया। पीएम के बाद शव परिजन को सौंपकर अंतिम संस्कार कराया गया है। पुलिस ने आरोपी आरोपी बेटे अमित उर्फ गोविंद सोनी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की गई तो उसने पिता से मारपीट की घटना को स्वीकार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications