Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मछलियों के लालच में मगरमच्छ को करंट लगाकर मार डाला, सुबह नदी में उतराता मिला

Crocodile News मप्र के सागर जिले के बीना में मुहांसा गांव के पास से निकली नदी में एक मगरमच्छ को अज्ञात लोगों ने करंट लगाकर मार डाला। सुबह ग्रामीणों ने पानी के ऊपर एक मगरमच्छ को देखा तो अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। लोग भारी-भरकम मगरमच्छ को देखकर दहशत में आ गए। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी आए तो पास जाकर देखा तो पता चला कि मगरमच्छ मरा हुआ है और पानी पर उतरा रहा था।

Crocodile

सागर जिले के बीना तहसील के मुहांसा गांव में लोगों ने एक मगरमच्छ को देखा था, जिसे देख पहले तो लोग दशहत में आ गए, लेकिन जब पास जाकर देखा तो वह मृत था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को देकर मौके पर बुलाया। ग्रामीणों जानकारी देते हुए बताया कि कई शिकारी मछली मारने के लिए नदी में करंट डालते हैं। ऐसा कई बार किया जाता है, लेकिन लोग विवाद से बचने के कारण इसकी सूचना नहीं देते हैं। इधर शिकारी हमेशा ही इस तरह की स्थिति निर्मित करते हैं। मगरमच्छ के इस तरह से मृत अवस्था में मिलने पर आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत भी करंट लगने से हुई है।

Crocodile

मगरमच्छ का पीएम कराया जा रहा है
मुहांसा गांव से नदी में मगरमच्छ की सूचना मिली थी। कर्मचारियों को भेजकर मगरमच्छ को निकलवाकर उसका पीएम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद यदि करंट से उसकी मौत की पुष्टि होती है तो इसमें मामला दर्ज कर अज्ञात शिकारियों की पतासाजी कर कार्रवाई की जाएगी।
- ओपी शिल्पी, प्रभारी डिप्टी रेंजर, बीना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+