Sagar: ‘बुलेट राजा’ बनकर रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाई, पीछे से केरला एक्सप्रेस आ गई, एनफील्ड के परखच्चे उड़ गए
सागर, 10 सितंबर। मप्र के बीना में बीती रात करीब साढे़ तीन बजे एक युवक एनफील्ड बुलेट लेकर रेलवे ट्रैक पर फिल्मी स्टाइल में बुलेट राजा बनकर पटरी पर बाइक चलाने का प्रयास कर रहा थ, इसी दौरान बुलेट का पहिया रेल की पटरी के पास ट्रैक में फंस गया। वह उसे निकालने का प्रयास कर ही रहा था, कि पीछे से केरला एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। हालांकि पायलट ने काफी दूरी से बाइक सवार युवक को ट्रैक पर देख लिया था, इस कारण उसने ट्रेन रोकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन ट्रेन रुकते-रुकते बाइक उसकी चपेट में आ गई और युवक दूर जा फिंका। गनीमत रही उसकी जान बच गई और गंभीर चोट नहीं लगी। बाइक पुरी तरह चरपट हो गई।

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रीवा के भरुवा गांव का रहने वाला ब्रजेश शुक्ला बीती रात करीब साढे़ तीन बजे पुराने बस स्टेंड के पास अपनी बुलेट बाइक से जा रहा था। रेलवे ट्रेक खाली देखकर उसने शार्टकट अपनाते हुए रेलवे ट्रेक पर अपनी बाइक पटरी के किनारे दौड़ाना शुरु कर दिया। इसी बीच उसकी गाड़ी का पहिए रेलवे पटरी के किनारे फंस गए। वह उसे निकालने का प्रयास करने लगा, लेकिन बुलेट भारी होने के कारण नहीं निकल सकी। उसने बाइक संभालने के चक्कर में ध्यान नहीं दिया और पीछे से दिल्ली से त्रिवेंद्रम जाने वाली केरला एक्सप्रेस आ गई। पायलट ने दूर से ट्रैक पर बाइक और ब्रजेश को देखकर कई दफा हाॅर्न भी दिया, ट्रेन रोकने के लिए ब्रेक लगाए। स्पीड तो कम हो गई, लेकिन ट्रेन रुक नहीं सकी और ट्रैक पर फंसी बुलेट से टकरा ही गई, इस दौरान ब्रजेश धक्के से दूर जा गिरा और उसके हल्की चोटें आईं जबकि बाइक ट्रेन इंजन के कैटलगार्ड में फंसकर कई मीटर तक घिसटती चली गई।

फंसी बाइक को निकालने में 45 मिनट लग गए
केरला एक्सप्रेस के इंजन के नीचे फंसी बाइक को निकालने के लिए रेलवे कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। कैटल गार्ड के नीचे फंसे बुलेट के हिस्से को मौके पर ही काटकर निकालना पड़ा। जब बाइक को पटरी से हटाकर अलग किया गया, उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। इधर जीआरपी पुलिस ने बुलेट बाइक सवार ब्रजेश शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गए हैं। बहरहाल युवक की जान बच गई और स्टंटबाजी के चक्कर में पूरी ट्रेन व उसमें सवार यात्रियों की जान को खतरे में डाल दिया था।












Click it and Unblock the Notifications