MP News: रसेल वाइपर को पकड़कर घर ले आया स्नेक कैचर, सुबह देखते ही होश उड़े

मध्यप्रदेश के सागर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्नैक कैचर ने एक कॉलोनी से दो दिन पहले साँप की सबसे जहरीली प्रजाति रसैल वाइपर को पकड़ा था। सांप पकड़ने वाले स्नैक कैचर शहर भर से पकड़े साँपो को एकत्रित कर उन्हें सुरक्षित जंगलों में छोड़ते हैं। लेकिन, इस बार जो हुआ उसने स्नैक कैचर के होश उड़ा दिए।

जिस रसैल वाइपर साँप को सर्प मित्र ने पकड़ कर अपनी पंचर बनाने की दुकान में रखा था, उस डिब्बे में इस जहरीले सांप ने तीन दर्जन से भी अधिक बच्चे दे दिए। स्नैक कैचर ने जब यह नजारा देखा तो वह भी हक्के बक्के रह गए।

Sagar

लंबे वक्त से साँप पकड़ रहे स्नैक बाइपर के साथ ऐसा पहली बार हुआ जब पकड़े गए रसैल बाईपर ने बच्चों को जन्म दे दिया। स्नैक बाईपर ने बताया कि, गनीमत रही कि, समय रहते यह साँप पकड़ा गया। यदि यह साँप रिहायशी इलाके में ही बच्चो को जन्म देता, तो पता नहीं यह तीन दर्जन बच्चे किस पर काल बनकर टूटते। रसेल बाईपर ने बताया कि, सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ देंगे।

सांप काटने पर झाड़-फूंक नहीं करायें

वर्षा ऋतु के दिनों के सर्पदंश की घटनायें अधिक होती हैं और समय पर उपचार नहीं होने के कारण पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। सर्पदंश के मरीज को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने पर उसकी जान बचायी जा सकती है। जिले की जनता से अपील की गई है कि सर्पदंश की घटना होने पर झाड़-फूंक से मरीज को ठीक कराने के चक्कर में न रहें बल्कि मरीज को उपचार के लिए तत्काल निकटतम अस्पताल लाने का प्रयास करें। सांप के काटने पर झाड़-फूंक से नहीं बल्कि एंटी स्नैक वैनम से ही मरीज की जान बचायी जा सकती है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी स्नैक वैनम के इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।

सांप काटे व्यक्ति को तत्काल पास के अस्पताल ले जाने की व्यवस्था बनायें। सांप के काटने के जहर को मारने के लिये अस्पताल में निःशुल्क एंटी स्नैक इंजेक्शन लगाया जाता है। यह इंजेक्शन जिले के खंड स्तर के अस्पतालों में उपलब्ध है एवं डाक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार उचित उपचार करायें। सर्पदंश से बचाव के लिए अंधेरे में न जायें। बिलों में हाथ न डालें। झाड़ियों में न जायें। पानी भरे गड्ढे में न जायें। पैरों में चप्पल और जूते पहनकर चलें।

ये भी पढ़े- MP: शादीशुदा बहनों को मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ हुई फरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+