MP: शादीशुदा बहनों को मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ हुई फरार
मध्यप्रदेश के सीहोर से चौंका देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो सगी बहनों को मिस्ड कॉल के जरीए ऐसा प्यार हुआ की दोनों अपने पति और बच्चों को छोड़ अपने-अपने प्रेमियों के साथ मध्यप्रदेश के सीहोर आ गई.
वहीं जब दोनों बहनों के पतियों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को मध्यप्रदेश के सीहोर से पकड़ा और छत्तीसगढ़ लेकर आई, जहां दोनों बहनों ने पति और बच्चों को छोड़ वर्तमान प्रेमियों के साथ आगे जीवन बिताने का फैसला लिया है.

छत्तीसगढ़ की रहने वाली दोनों बहनों को रॉंग नंबर से फोन कॉल आए थे, जिसके बाद दोनों को ही धीरे-धीरे रॉंग नंबर लगाने वाले युवकों से प्यार हो गया. वहीं इसके बाद दोनों अपने बच्चों को लेकर अपने प्रेमियों के पास मध्यप्रदेश के सीहोर आ गई. वहीं जब दोनों बहनों के पतियों ने पुलिस से मदद मांगी को पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए दोनों बहनों को मध्यप्रदेश के सीहोर से बरामद किया. वहीं पुलिस दोनों बहनों को लेकर छत्तीसगढ़ आई, जहां दोनों बहनों ने बच्चों को ससुराल वालों के हवाले कर प्रेमियों के साथ आगे का जीवन बिताने का फैसला लिया है.
छत्तीसगढ़ से भागी दोनों बहनों के मध्यप्रदेश के सीहोर पहुंचने और फिर बच्चों और पति को छोड़ प्रेमियों के साथ आगे का जीवन बिताने का फैसला अब चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां दोनों शादीशुदा बहनों के इस फैसले से परिजन और समाजजन दुखी हैं. उधर, दोनों बहनों अपने-अपने प्रेमियों के साथ खुश हैं, जो आगे का जीवन अपने प्रेमियों के साथ बिताना चाहती है. इस मामले में पुलिस ने किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की है. वहीं अब दोनों बहनों को प्रेमियों के साथ मध्यप्रदेश के सीहोर के लिए रवाना कर दिया गया है.
ये भी पढ़े- Indore News: दवाई समझकर डेटॉल पी लिया, देखते ही देखते दम तोड़ा












Click it and Unblock the Notifications