MP News: सड़क बनाने में लापरवाही, इन ठेकेदारों का लाइसेंस होगा निरस्त

मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग अपनी निर्माणाधीन सड़कों का कार्य जल्‍द से जल्‍द समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। कार्य में ढिलाई बरत रहे ठेकेदारों के विरुद्ध पेनल्टी अधिरोपित की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका अनुबंध समाप्त कर किसी अन्य ठेकेदार से कार्य को पूर्ण कराया जाए।

उक्त निर्देश कलेक्टर सोनिया मीना ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिए।

Indore

बैठक के दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, एमपीआरडीसी, जल संसाधन विभाग, एमपीईबी, आरईएस, ग्रह निर्माण विभाग आदि विभागों द्वारा जिले में किए जा रहे निर्माण विभागों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागवार निर्माण कार्यों कि अनुबंध स्थिति, कार्य समाप्ति की दिनांक, निर्माण कार्य में होने वाले व्यय तथा प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ईई लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कि आगामी 1 माह के भीतर मालखेड़ी रायपुर रोड का कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। यदि ठेकेदार द्वारा कार्य करने में शिथिलता बरती जा रही है तो उसका अनुबंध निरस्त करते हुए किसी अन्य ठेकेदार से उक्त कार्य को संपन्न कराएं। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए की कोई भी निर्माण कार्य की तय सीमा के भीतर कार्य करवाया जाए, कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध पेनल्टी अधिरोपित की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका अनुबंध भी निरस्त किया जाए।

उन्होंने 2022 के बाद स्वीकृत निर्माणाधीन सड़कों का कार्य आगामी मार्च 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मालाखेड़ी रायपुर मार्ग, महादेव, धूपगढ़ मार्ग पचमढ़ी, कुलामड़ी, सुपरली, पाहनबर्री, पालादेवरी बाईपास आदि मार्गों की प्रगति की समीक्षा की है। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कि जिन सड़कों के निर्माण में भू अर्जन की समस्या आ रही हो ऐसे प्रकरणों के लिए विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा की आगामी महादेव मेला को दृष्टिगत रखते हुए पचमढ़ी में महादेव धूपगढ़ सड़क मार्ग का पैच वर्क आवश्यक रूप से सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने पीआईयू विभाग के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए ईई पीआईयू को निर्देश दिए कि जिले में निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूलों का कार्य शीघ्र पूर्ण करें जिससे कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए उनका संचालन सुचारू किया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं पीआईयू को संयुक्त रूप से तवा भवन का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सेतु निर्माण विभाग के निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की जिनमें मुख्य रूप से नर्मदापुरम बुदनी मार्ग पर नर्मदा ब्रिज का निर्माण, बनखेड़ी आरओबी, नवीन तवा ब्रिज निर्माण आदि सम्मिलित थे। उन्होंने ईई सेतु निर्माण विभाग को निर्देश दिए की समय समय पर निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करते रहें।

उन्होंने कहा कि, निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। कलेक्टर ने एमपीआरडीसी, जल संसाधन विभाग एवं एमपीईबी की निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की है।

ये भी पढ़े- MP News: मंत्री तुलसी सिलावट ने CM मोहन यादव को सौंपा पत्र, कर डाली ये मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+