MP News: मंत्री तुलसी सिलावट ने CM मोहन यादव को सौंपा पत्र, कर डाली ये मांग

मध्यप्रदेश के इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मांग पत्र सौंपा।

मंत्री सिलावट ने कहा है कि, मालवा निमाड़ मध्य प्रदेश में उन्नत कृषि का केंद्र है। यहाँ के किसान उन्नत खेती करते हैं और नवाचारों को अपनाने में अग्रणी रहते हैं। ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से समूचे मालवा निमाड़ क्षेत्र में उन्नत कृषि को एक नया आधार मिलेगा।

Indore

मंत्री सिलावट ने महेश्वर में कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस संबंध में चर्चा की और माँग पत्र सौंपा। मंत्री सिलावट ने कहा कि, इंदौर में देश के मेट्रो शहरों की तर्ज पर तेजी से विकास हो रहा है। इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ शैक्षणिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। इंदौर मध्यभारत का शिक्षा के सबसे बड़े केन्द्र के रूप में उभर रहा है। इंदौर देश का एकमात्र ऐसा शहर है, जहां आईआईएम एवं आईआईटी दोनों संस्थान हैं। इंदौर में कृषि कॉलेज एवं कृषि संबंधित विषयों के कई शैक्षणिक संस्थान है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ एवं आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राएं कृषि क्षेत्र की तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने आते हैं।

इंदौर में संचालित कृषि महाविद्यालय वर्तमान में राजमाता कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के अंतर्गत आता है। जिससे इंदौर एवं आसपास के क्षेत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को शैक्षणिक कार्य हेतु अधिक दूरी तय कर ग्वालियर आवागमन करने एवं अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपरोक्त तथ्यों और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इंदौर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जाना अत्यंत आवश्यक है। मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से इंदौर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़े- MP News: महेश्वर में मोहन कैबिनेट, मां नर्मदा और देवी अहिल्या का हुआ पूजन, CM ने दिया संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+