Ratlam Lok Sabha Result: कांतिलाल भूरिया को हराने वाली अनीता चौहान ने जताया जनता का आभार, कही ये बात
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने जीत हासिल की है। अनीता नागर सिंह चौहान ने कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया को चुनाव हराया है।
BJP प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान पहले राउंड से आगे चलती दिखाई दे रही थी, जहां आखिर राउंड तक अनीता चौहान ने लीड बनाई रखी। वहीं अनीता चौहान ने जनता का आशीर्वाद हासिल करते हुए बंपर वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को चुनाव हराया है। मतगणना के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया है।

अनीता चौहान ने कही ये बात
BJP प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान ने कहा की, मैं जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता, और भारतीय जनता पार्टी के संगठन को देना चाहूंगी। जेपी नड्डा जी, मोदी जी, डॉ. मोहन यादव जी का धन्यवाद करती हूं कि, उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम के मतदाता भाई बहनों ने भारतीय जनता पार्टी को अपार आशीर्वाद दिया, मुझे आशीर्वाद दिया, और हम लगातार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। मैं धन्यवाद देती हूं, और विश्वास दिलाती हूं, हमारे जितने भी वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, संगठन के लोग हैं, उनके मार्गदर्शन में अच्छा काम करूंगी।
रतलाम में चला मतगणना का सिलसिला
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत रतलाम जिले में हुए मतदान की मतगणना 4 जून को रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र पर हो रही है। मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाए चाकचौबंद रूप से की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम के निर्देशन में प्रशिक्षित कर्मी मतगणना कार्य करेंगे। मतगणना कर्मियों को प्रातः 6 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications