Damoh: बुंदेलखंड में श्री ‘राजाराम सरकार’ का अनूठा मंदिर, नवरात्र में नौ स्वरूप बदलते हैं
मध्य प्रदेश के दमोह में भगवान श्रीराम का एक मंदिर ऐसा भी हैं, जहां उन्हें ओरछा की तरह राजा राम के रूप में पूजा जाता है, लेकिन संभवतः यह देश का इकलौता मंदिर हैं जहां नवरात्र में भगवान नौ अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देते है


टाॅकीज तिराहा पर स्थित श्रीराम मंदिर की स्थापना की कहानी बड़ी दिलचस्प है। बता दें दीवान चांदोलकर की दीवानी दमोह जिले में थी। बांदकपुर में घोड़े की टाप से जागेश्वरनाथ धाम स्वयं प्रकट हुए थे। दीवान ने दमोह में टाॅकीज तिराहा पर मंदिर का निर्माण कराया और यहां जागेश्वरनाथ की प्रतिमा लाकर स्थापित कराने का विचार किया। बांदकपुर में जागेश्वरनाथ की प्रतिमा निकलवाने खुदाई कराई तो छोर नहीं मिला। एक दिन स्वप्न में भोलेनाथ ने कहा कि मैं जहां पर हूं वहीं रहूंगा। मुझे उठाने के प्रयास न करो। इसके बाद बांदकपुर में ही भोलेनाथ का मंदिर बनवाया गया। जागेश्वरनाथ के लिए बने दमोह स्थित मंदिर में फिर भगवान श्रीराम दरबार स्थापित कराया गया। वर्तमान में सोनवलकर परिवार इस मंदिर की व्यवस्थाएं देख रहा है। जो पुराने धार्मिक रीति रिवाज का आज भी निर्वहन करता आ रहा है। इस समाज की एक खास बात यह है कि मंदिर के कामकाज और श्रंगार को लेकर युवा पीढ़ी व बच्चे ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। जिससे यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी आज भी चली आ रही है।

इन रूपों में बदल जाता है रामदरबार
चैत्र नवरात्र की परमा व दोज को भगवान राम दरबार को राजा के दरबार के रूप में सजाया जाता है। तीज को राम.लक्ष्मण घोड़े पर सवार हो जाते हैं। चतुर्थी को को राम-लक्ष्मण, जानकी हाथी पर सवार हो निकलते हैं। पंचमी को राम दरबार भोलेनाथ के कैलाश पर्वत के रूप में परिवर्तित हो जाता है। छटवें दिन शेषनाग की झांकी में राम दरबार समाहित हो जाता है। सप्तमी को कृष्ण दरबार में परिवर्तित हो जाता है। अष्टमी को मां दुर्गा दरवार के रूप में पूरा रामदरवार परिवर्तित कर दिया जाता है।
Recommended Video

रामनवमीं पर पालना में झूलते हैं भगवान
नवमीं की दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की झांकी सजाई जाती है। मंदिर परिसर में पालना लगाया जाता है। भगवान के बाल्य स्वरूप के दर्शन करने और पालना झुलाने हजारों भक्तों की कतारें लग जाती हैं। इस तरह की परंपराओं के साथ बुन्देलखंड का इकलौता मंदिर हैं, जहां के राजाराम आज भी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण कर रहे हैं।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications