MP के कॉलेज पाठ्यक्रम में शामिल होंगे रामायण व वेद पुराण, ग्रामीण संस्कृति को जान के लिए गांव घूमेंगे छात्र

MP Education News: मध्य प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में अध्ययनरत शहरी परिवेश के विद्यार्थियों को भारतीय ग्रामों के परिवेश संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने अब उन्हें पास के गांव का दौरा कराया जाएगा।

वहीं भारतीय परंपरा से कॉलेज विद्यार्थियों को अवगत कराने रामायण वेद पुराण और उपनिषद को स्थानक स्टार के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा।

Ramayana and Veda Purana will be included in MP college curriculum students will visit villages

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता ने उसे शिक्षा आयुक्त सभी शासकीय विश्वविद्यालय की कुलपति और शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य को पत्र लिखकर इस साल स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्राचीन महा ग्रंथ, महाकाव्य, रामायण, वेद-पुराण और उपनिषद को शामिल करने की कार्य योजना तैयार करने को कहा है।

शहरी परिवेश के कॉलेज के विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश परंपरा और संस्कृति से परिचित कराने उन्हें पास के गांव का भ्रमण करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शासकीय विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्राचीन ज्ञान परंपराओं से अवगत कराने के लिए व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।

प्लेन, हेलीकॉप्टर उड़ाना सीखेंगे स्टूडेंट

मध्य प्रदेश की जिन शासकीय विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के पास हवाई पट्टी उपलब्ध है। उन में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर और उद्यान संस्थाओं के साथ किए गए मऊ के अनुसार पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम को पाठ्यक्रम में शामिल करने की निर्देश भी एसीएस ने दिए है।

आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के गुर भी सिखाएंगे कॉलेज

कॉलेज में विद्यार्थियों को बाहरी वातावरण के ज्ञान आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के विकास हेतु अवसर प्रदान करने के लिए उनको प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाहर स्थित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान इसरो आईएमसी का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा। शासकीय विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में खेल और फिजियोथेरेपी से संबंधित पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+