आखिर क्या है '19 Minute 34 Second' वायरल वीडियो का सच? अब भी लिंक ढूंढ रहे हैं आप? हो जाएं सावधान!
19 Minute 34 Second Viral Video: एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर '19 मिनट 34 सेकंड वायरल वीडियो' नाम का कीवर्ड तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम रील्स से लेकर टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सऐप ग्रुप्स तक, हर जगह इस कथित वीडियो की चर्चा हो रही है। कई लोग दावा कर रहे हैं कि उनके पास इस वीडियो का लिंक मौजूद है जबकि कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में DM for link जैसे मैसेज लिखकर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
वीडियो के पीछे छिपा है खतरनाक साइबर जाल
आपको बता दें कि साल 2025 के आखिरी महीनों में भी 19 Minute 34 Second Viral Video ने तहलका मचा दिया था। इस वीडियो के लिंक को लेकर इंटरनेट पर हंगामा मच गया था और एक बार फिर लोग इसके जाल में फंसते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस वायरल ट्रेंड के पीछे एक बेहद खतरनाक साइबर जाल छिपा हुआ है, जो लोगों की जिज्ञासा का फायदा उठाकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है।

एक क्लिक और फोन हो सकता है हैक
-साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक 19 मिनट 34 सेकंड वीडियो जैसे वायरल कीवर्ड्स का इस्तेमाल साइबर अपराधी लोगों को फंसाने के लिए कर रहे हैं। जैसे ही कोई यूजर वीडियो देखने के लालच में दिए गए लिंक पर क्लिक करता है, वह एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है।
-इन वेबसाइट्स के जरिए हैकर्स चुपचाप मोबाइल या लैपटॉप में मैलवेयर इंस्टॉल कर देते हैं। इसके बाद यूजर की निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स, सोशल मीडिया पासवर्ड और यहां तक कि ओटीपी तक चोरी किए जा सकते हैं। कई मामलों में लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे गायब होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
AI और डीपफेक से तैयार हो रहे फर्जी वीडियो
-साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंटरनेट पर वायरल होने वाले ज्यादातर ऐसे वीडियोज असली नहीं होते। आजकल स्कैमर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक तकनीक की मदद से नकली वीडियो तैयार कर रहे हैं ताकि लोगों को भ्रमित किया जा सके।
-19 Minute 34 Second Viral Video नाम से वायरल हो रही किसी भी क्लिप की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये सिर्फ एक ट्रैप है, जिसका मकसद लोगों को संदिग्ध वेबसाइट्स तक पहुंचाना और उनका डेटा चुराना है।
वीडियो शेयर करना भी पड़ सकता है भारी
-अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ वीडियो देखना ही रिस्की है, तो ऐसा नहीं है। ऐसे वीडियो या लिंक दूसरों को भेजना भी आपको कानूनी मुश्किल में डाल सकता है।
-भारत में आपत्तिजनक या संदिग्ध कंटेंट शेयर करना कानूनन अपराध माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो फॉरवर्ड करता है, तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है।
जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान
-आईटी एक्ट की धारा 67 के अनुसार आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन शेयर करने पर 3 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
-वहीं अगर कंटेंट यौन रूप से स्पष्ट पाया जाता है, तो धारा 67A के तहत पहली बार में ही 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है।
कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन स्कैम से?
-साइबर विशेषज्ञ लगातार लोगों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। किसी भी वायरल वीडियो या अनजान लिंक पर बिना जांच किए क्लिक करना भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
-यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वेबसाइट से फाइल डाउनलोड न करें और अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी किसी अनजान पेज पर शेयर करने से बचें। साथ ही मोबाइल और लैपटॉप के सिक्योरिटी सिस्टम को हमेशा अपडेट रखना बेहद जरूरी है।
सोशल मीडिया की जिज्ञासा बन सकती है खतरा
आज के डिजिटल दौर में वायरल कंटेंट देखने की उत्सुकता लोगों को आसानी से साइबर अपराधियों का शिकार बना रही है। ऐसे में जरूरी है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज पर आंख बंद करके भरोसा न किया जाए। एक छोटी सी गलती न सिर्फ आपका फोन हैक कर सकती है, बल्कि आपकी मेहनत की कमाई भी पलभर में गायब हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications