Mouni Roy Divorce: मौनी-सूरज के तलाक को लेकर Disha Patani क्यों हो रहीं ट्रोल? लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

Mouni Roy Divorce: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अचानक से मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के डिवोर्स के बीच ऑनलाइन ट्रोलिंग के सेंटर में आ गई हैं। अपनी शादी को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) ने हाल ही में एक ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए अपने तलाक को कन्फर्म कियाहै।

मौनी की दोस्त दिशा पाटनी को क्यों किया जा रहा ट्रोल?
आपको बता दें कि अब मौनी रॉय के फैंस ने एक्ट्रेस को ट्रोल करने के लिए उनकी सबसे अच्छी दोस्त दिशा पाटनी के कमेंट सेक्शन का सहारा लिया है। ट्रोलिंग तब शुरू हुई जब सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि दिशा पाटनी ने सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, जब मौनी और सूरज के डिवोर्स की अफवाहें ऑनलाइन जोर पकड़ने लगी थीं।

Mouni Roy Divorce

दिशा पाटनी पर लगा मौनी का रिश्ता तोड़ने का आरोप

इससे गॉसिप पेज और रेडिट थ्रेड्स पर अटकलों का दौर शुरू हो गया था। कुछ यूजर्स बिना किसी सबूत के दिशा पाटनी को मौनी रॉय और सूरज नांबियार के पर्सनल मामलों से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। कई लोगों ने तो दिशा पर ही अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी का रिश्ता तोड़ने का आरोप लगा दिया है।

'6 महीने से अलग रह रहे हैं Mouni Roy-Suraj Nambiar', विक्की लालवानी का बड़ा खुलासा, कब होगा तलाक?
'6 महीने से अलग रह रहे हैं Mouni Roy-Suraj Nambiar', विक्की लालवानी का बड़ा खुलासा, कब होगा तलाक?

लोगों ने दिशा पाटनी को लेकर किए ऐसे कमेंट्स

-एक इंस्टाग्राम यूजर ने कुछ दिन पहले दिशा पाटनी की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा था- करवा दी मौनी और सूरज के बीच लड़ाई। वहीं एक और शख्स ने कमेंट में लिखा था- सूरज को अनफॉलो क्यों किया? मौनी और उनके पति के साथ तुमने क्या किया?

-एक और यूजर ने लिखा- मौनी रॉय का डिवोर्स तो दिशा पाटनी करवा देंगी। एक शख्स ने लिखा- आपकी संगत में रहकर ही मौनी रॉय का डिवोर्स हो गया। एक और शख्स ने ट्रोल करते हुए लिखा- दिशा की वजह से ही मौनी ने डिवोर्स ले लिया....होमब्रेकर।

दिशा पाटनी और मौनी रॉय की पुरानी दोस्ती

-आपको बता दें कि ये सब कमेंट्स बेबुनियाद हैं और इनके कोई सबूत नहीं हैं। दिशा पाटनी और मौनी रॉय के बीच लंबे समय से गहरी दोस्ती रही है। दोनों एक्ट्रेस अक्सर एक साथ छुट्टियां मनाती हैं, एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाई देती हैं और अक्सर पार्टियों व इवेंट्स में एक साथ स्पॉट की जाती हैं।

-दिशा पाटनी और मौनी रॉय की साफ तौर पर प्यारी दोस्ती और करीबी पब्लिक बॉन्ड के कारण, सोशल मीडिया के कुछ हिस्सों में दिशा से जुड़े जोक्स, मीम्स और बेबुनियाद थ्योरीज फैलने लगी हैं।

मौनी रॉय ने लोगों से की प्राइवेसी की अपील

-ज्यादातर ट्रोलिंग रेडिट और गॉसिप फोरम पर बढ़ गई है, जहां यूज़र्स ने अंदाजे वाले कमेंट्स और मीम्स पोस्ट किए, जिसमें कहा गया कि दिशा पाटनी ने कपल के अलग होने में मदद की होगी। कुछ पोस्ट में दिशा और मौनी की दोस्ती के बारे में बेहूदा मजाक भी किए गए हैं, जिससे एक्ट्रेस वायरल गॉसिप का विषय बन गई है जबकि इन दावों का कोई असल आधार नहीं था।

-इस बीच, मौनी रॉय ने पहले मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया यूजर्स से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में झूठी बातें न फैलाने की गुजारिश की थी। उन्होंने प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की और लोगों से इस मुश्किल दौर में जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचने के लिए कहा। उस सफाई के बावजूद, ऑनलाइन अंदाजे तेज होते रहे और दिशा पाटनी सिर्फ मौनी रॉय के साथ अपनी दोस्ती की वजह से गॉसिप के चक्कर में कोलेटरल डैमेज बन गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+