IPL Match Today: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को हर हाल में चाहिए जीत, सामने होगी गुजरात की चुनौती
IPL Match Today: आईपीएल 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। दोनों टीमों की स्थिति इस समय अंक तालिका में बिल्कुल विपरीत है। जहां शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस लगातार पांच मैच जीतकर टॉप दो में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। वहीं अजिंक्य रहाणे की कमान वाली केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है।
हेड-टू-हेड में गुजरात का पलड़ा भारी (IPL Match Today)
दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात का दबदबा साफ नजर आता है। गुजरात टाइटंस ने अब तक 4 मैच जीता है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 1 मैच जीतने में सफल हो सकी है। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है। गुजरात एक बार फिर केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने रिकॉर्ड को और मजबूत करना चाहेगी।

गुजरात के पास है खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण
गुजरात टाइटंस इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। टीम की सफलता की मुख्य वजह उनका संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था। इसके अलावा मध्यक्रम में राशिद खान और राहुल तेवतिया जैसे मैच फिनिशर टीम को अतिरिक्त मजबूती देते हैं।
केकेआर को चाहिए बड़े अंतर से जीत
केकेआर के लिए यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। शुरुआती 6 मैचों में मौसम की खराबी और खराब फॉर्म के कारण टीम सिर्फ एक अंक जुटा सकी थी। इसके बाद टीम ने लगातार 4 मैच जीतकर वापसी की, लेकिन आरसीबी के खिलाफ मिली पिछले हार ने उनके प्लेऑफ के समीकरण को उलझा दिया है। अब केकेआर को न सिर्फ अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
पिच और मौसम का मिजाज
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 187 से 200 रनों के बीच रहने की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान होगा। कोलकाता में शुक्रवार शाम को हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ है और मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, उमस 70 से 80 प्रतिशत तक रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। (इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती)।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा)।















Click it and Unblock the Notifications