केरल के बाद समंदर न होता, तो राहुल गांधी अरब से चुनाव लड़ते, गाजीपुर में बोले सीएम मोहन यादव

UP News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने रविवार को यूपी के गाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने चुनावी भाषण में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से कहा कि हार के बाद राहुल गांधी अमेठी छोड़ कर भाग गए। उन्होंने साथ में जोड़ा कि केरल के बाद समुंदर आ गया नहीं, तो अरब जाकर चुनाव लड़ते।

एमपी के सीएम मोहन यादव ने जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के शेखपुरा में भाजपा उम्मीदवार पारस राय के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया, तो वही काफी आक्रामक नजर आये। मोहन यादव ने कहा कि गाजीपुर मे कुछ यदुवंशियों की हत्याएं हुई, तो बड़ी पार्टी वाले वहां नहीं गए, लेकिन जिन्होंने हत्याएं की उनकी कब्र पर फूल चढ़ाने जरुर गए।

mp news

सीएम मोहन यादव ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि गाजीपुर में जिनका आतंक चलता था,वह इस देश की खाते थे,लेकिन बाहर जाकर दूसरे देश की बजाते थे, भारत मे रहकर पकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते थे,लेकिन बीजेपी सरकार की वह हिम्मत है कि पकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वालों को उनके घर मे घुस कर मारा है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कवर्धा में खाई में गिरी पिकअप, 18 मजदूरों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वह लोग राम, कृष्ण, गीता, गौ माता को नहीं मानते ,अब लोग किस आधार पर वोट मांगने आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि देश के एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी, तो हम मथुरा में मुस्कराएंगे।

यह भी पढ़ें बहन बेटियों को पिटवाते हैं और पीए को बचाने नाटक करते हैं, MP के सीएम मोहन यादव का अरविंद केजरीवाल पर तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+