छत्तीसगढ़ के कवर्धा में खाई में गिरी पिकअप, 18 मजदूरों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक
Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप के खाई में गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री और कवर्धा के विधायक विजय शर्मा समेत राज्य के कई नेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।

विष्णुदेव साय ने लिखा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। विजय शर्मा ने लिखा कि मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के निधन पर जताया शोक
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना का शिकार पिकअप में 25 लोग सवार थे। मृतकों की तादाद और बढ़ सकती है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पिकअप मजदूर सवार थे, जो तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव के अनुसार यह हादसा कवर्धा के बाहपानी ग्राम के पास हुआ है। घटना में 14 महिलाओं समेत एक पुरुष की मृत्यु हुई है, वहीं 8 अन्य घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें सरकार नहीं करना चाहती नक्सलियों का एनकाउंटर,छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications