बहन बेटियों को पिटवाते हैं और पीए को बचाने नाटक करते हैं, MP के सीएम मोहन यादव का अरविंद केजरीवाल पर तंज
Mohan Yadav On Arvind Kejriwal: भाजपा नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। मोहन यादव ने तीखे अंदाज़ में कहा कि जो जमानत पर आए हैं, उनको क्या गिरफ्तार करोगे, उनको मालूम है कि उन्हें 2 दिन के बाद कहाँ जाना है? कौन डर गया है ? जमानत पर कौन आया है?
सीएम मोहन यादव ने केजरीवाल पर प्रहार तेज करते हुए कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि केजरीवाल इतने बड़ी जवाबदारी वाली जगह पर रहकर, कितनी हल्केपन की राजनीति करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जेल कोई मजाक है, जिस ढंग से वो बात कर रहे हैं।

मोहन यादव ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से सवाल पूछा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार में का प्रदर्शन करके आप क्या चाह रहे हो ? आप बहन-बेटी का अपमान कर रहे हो, यह गलत बात है। एमपी के सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर गठबंधन करती है,वह इस ढंग के हालात करती है कि पहले घर के अंदर आईएएस अधिकारी, चीफ सेक्रेटरी को मारते हैं और अब बहन को अब बहन को पिटवाते हैं और अपने पीए को बचाने के लिए नाटक करते हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कवर्धा में खाई में गिरी पिकअप, 18 मजदूरों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक
मोहन यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल बहन के अपमान की स्थिति के लिए माफ़ी नहीं मांगते। उन्होंने एक बार भी नहीं बोला कि स्वाति मालीवाल के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि एक मुख्यमंत्री से इस ढंग की व्यवहार को कौन बर्दाश्त करेगा?
यह भी पढ़ें MP के सीएम मोहन यादव ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना,कहा- सब जानते हैं मालीवाल के साथ क्या हुआ












Click it and Unblock the Notifications