मध्य प्रदेश: दस दिन के अंदर मप्र में दूसरी बार रोड शो करेंगे राहुल गांधी, जाएंगे चित्रकूट राम मंदिर भी

भोपाल। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। भोपाल के बाद अब राहुल ने दो दिन के लिए प्रदेश के विंध्य में अपना डेरा डाल लिया है। यहां राहुल गांधी दो दिन में 153 किमी लंबा रोड शो करेंगे। साथ ही कांग्रेस कार्यकतार्ओं में जोश भरने का काम भी करेंगे। राहुल गांधी भगवान राम के दर्शन करने चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर पहुंच चुके हैं। वह सतना और रीवा में 27 और 28 सितंबर को रोड शो भी करेंगे। बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद राहुल सतना में कांग्रेस के लिए भव्य रैली करेंगे और कार्यकतार्ओं को जीत का मंत्र देंगे। सतना के साथ साथ उनकी नजर विंध्य के सात जिलों की 30 सीटों पर है। ये सीटें कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थीं। लेकिन अब यहां से बीजेपी के विधायक ही चुनकर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश: चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पहुंचे सतना, ये है प्रोग्राम

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां शानदार प्रदर्शन किया था। विंध्य के सात जिलों सतना, सीधी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करते थे। पिछले चुनाव में कांग्रेस के हाथ यहां से 12 सीटें लगी थीं। वहीं दो सीटें बसपा के खाते में गई। सबसे आगे बीजेपी रही थी जिसनें 16 सीटों पर कब्जा जमाया था। विंध्य का इतिहास रहा है कि यहां स्थानीय मुद्दे और जातिगत समीकरणों पर ही सरकार आई है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 17 सितंबर को भोपाल से चुनाव अभियान की शुरूआत कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह भोपाल पहली बार आए थे। एमपी के विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस के लहर को बनाने का काम करेंगे। सतना जिले में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मजबूत पकड़ है। इस क्षेत्र में उनका काफी प्रभाव है। ऐसे में राहुल उनके साथ साथ गैर कांग्रेसी सीटों पर निशाना साधेंगे।

मध्य प्रदेश: चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पहुंचे सतना, ये है प्रोग्राम

ऐसा रहेगा कार्यक्रम-

1. राहुल गांधी 27 सितंबर की सुबह 11 बजे चित्रकूट आएंगे और कामतानाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

2. दोपहर 12 बजे चित्रकूट में कार्नर मीटिंग के बाद सतना जाएंगे।

3. सतना में 2.10 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।

4. 3.15 बजे बस से रीवा रवाना होंगे।

5. शाम 5 बजे रीवा शहर में रोड़ शो करेंगे।

6. शाम 6.30 बजे सिरमोर सर्किल रीवा में आम सभा को संबोधित करेंगे।

7. 28 सितम्बर को सुबह 11 बजे बस से रवाना होकर सैपुर मोड, बरोन, बैंकुंठपुर के लालगांव में कांग्रेस मीटिंग करेंगे।

8. शाम 4.45 बजे विधान सभा त्योंथर में सभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें- यूपी: बनना है एक दिन का डीएम तो आइए यहां, खुद डीएम आपको देंगे अपना पद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+