यूपी: बनना है एक दिन का डीएम तो आइए यहां, खुद डीएम आपको देंगे अपना पद
शाहजहांपुर। अगर डीएम बनना है तो एक बार शाहजहांपुर आईए। क्योंकि यहां के डीएम एक दिन का डीएम बनने का मौका दे रहे हैं। अपनी अलग छवी और खास अंदाज मे काम करने वाले डीएम ने डिग्री कालेजों के छात्र छात्राओं को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रुप बनाए है। जो मानकों के अनुरूप स्वच्छता अभियान को सफल बनाएंगे। विजेता ग्रुप के लीडर को एक दिन का डीएम बनाया जाएगा जो एक दिन में डीएम के सारे काम करेगा। वहीं डिग्री कालेजों के छात्र छात्राएं अब एक दिन का डीएम बनना चाहती है।

दरअसल जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी अपने खास अंदाज मे काम करने के लिये जाने जाते है। उन्होंने एक खास ऐलान किया है। उन्होंने डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं के ऐलान किया है कि जो छात्र-छात्राएं स्वच्छता अभियान को सफल बनाएंगे। उस विजेता ग्रुप के लीडर को एक दिन का डीएम बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं का ग्रुप बना कर उनको दस-दस गांव दे दिए हैं जो स्वच्छता को लेकर प्रेरित करेंगे। स्वच्छता अभियान में उन्होंने दस बिंदू दिए हैं। जो ग्रुप उन बिंदुओं के अनूरूप स्वच्छता अभियान सफल बनाकर विजेता ग्रुप होगा। उस ग्रुप के लीडर को एक दिन का डीएम बनाया जाएगा। जो डीएम का सारा काम करेगा।
डीएम अमृत त्रिपाठी का कहना है कि स्वच्छता अभियान सफल बनाने के लिए यह ऐलान किया है। एक दिन का डीएम बनने के लालसा मे स्वच्छता अभियान सफल होगा। विजेता ग्रुप के लीडर को एक दिन मे डीएम का सारा काम करना होगा। जो डीएम करता है।
ये भी पढ़ें- यूपी: अब तक सील रहा ये कमरा क्या खोलेगा एसपी सुरेंद्र की आत्महत्या का राज?












Click it and Unblock the Notifications