MP: केंद्रीय मंत्री बोले-हम उलझने वाले नहीं हैं, लेकिन कोई चुनौती दे, पीठ में छुरा घोंपे तो बेनकाब करेंगे
सागर, 27 जून। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने निकाय चुनाव में पार्टी से दगा करने वालों को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया। उन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से पूर्व मंत्री जयंत मलैया के परिवार और बेटे द्वारा भाजपा के समानांतर चुनाव लडने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने को लेकर कडे शब्दों में कहा कि 25 साल तक सत्ता संगठन का उपभोग किया है, ऐसे लोगों को कडा जवाब दिया जाना चाहिए, जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा छोडकर जाने वालों को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल अपने लोकसभा क्षेत्र दमोह में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नया बाजार नंबर 01 में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया तथा जनसभा को संबोधित किया। बाद में मीडिया से मीडिया से चर्चा के दौरान बगावत करने वालों को सख्त लहजे में संदेश दिया। मंत्री पटेल ने कहा कि जिन लोगों ने 25 वर्षों तक संगठन एवं सत्ता का उपभोग किया है। ऐसे लोग योजनाबद्ध तरीके से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से यदि पार्टी के सामर्थ्य को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं तो यह बात कार्यकर्ताओं को बताना होगी। आम जनता को इसका एहसास होगा। आज मैं जिस वार्ड में खड़ा हूं उसका 5 साल पहले छोटे रूप में लोगों ने जो दर्शन किया था आज उसे सारा शहर देख रहा है।
मंत्री के निशाने पर सीधे तौर पर टीएसएम
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निशाने पर सीधे तौर पर, लेकिन अप्रत्यक्ष रुप से पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता जयंत मलैया का परिवार है। बीते दिनों मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा छोडकर टीएसएम नाम से ग्रुप बनाकर पार्टी में बगावत का बिगुल फूंका था, दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी मलैया के साथ चले गए हैं। प्रहलाद पटेल ने इन्हें ही पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वाला बताते हुए आगामी दिनों में इन्हें सबक सिखाने की बात इशारों में कह दी है।
हम उलझने वाले लोग नहीं, लेकिन कोई छुपा घोंपे तो बेनकाब करेंगे
उन्होंने कहा कि यह पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग विकास को किस ओर ले जाना चाहते हैं। यह कार्यालय का उद्घाटन है और यहां से संदेश जाते हैं। हम रचनात्मक लोग हैं। रचनात्मक संदेश देने वाले लोग हैं। हम उलझने वाले लोग नहीं हैं, लेकिन यदि छुरा घोंपे, कोई चुनौती देता है तो उन्हें बेनकाब करना लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार है। क्योंकि हमारे जो सोशल मीडिया के एक्टिविस्ट हैं और लोग जो इस लाइन को टैग किए हुए हैं वही एक चित्र है। और यह सच्चाई लोगों को पता चलनी चाहिए।
आप पार्टी में हैं, मैं आप लोगों को नमन करता हूं
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पार्टी के प्रति समर्पित ओर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं आप लोगों को बधाई देता हूं, जिन्हें टिकट नहीं मिली, जो पिछले चार दशक से पार्टी की सेवा कर रहे हैं उनके अनुशासन को नमन करता हूं। आप आशीर्वाद देते रहिए। आपके आशीर्वाद का ही परिणाम है कि यह लंबी यात्रा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications