MPPSC NEWS: सीहोर में किराना दुकान चलाने वाले की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, एमपीपीएससी-2021में मिली तीसरी रैंक
MPPSC-2021 Result: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गृह जिले से राज्य लोक सेवा की परीक्षा पास करने वाली पूजा चौहान ने एमपीपीएससी में तीसरी रैंक हासिल की है। बता दे पूजा का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। शुक्रवार को उनके गांव बकतरा में इस खुशी में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
पूजा चौहान अपने परिवार के साथ शुक्रवार को भगवान के दर्शन करने पहुंची थी जहां पर उन्होंने बताया कि मेहनत का परिणाम जरूर मिलता है। वही उनके पिता राजेंद्र सेठ ने बताया कि पूजा ने अपने भाई का सपना पूरा किया है, उसने यह सफलता दूसरे प्रयास में प्राप्त की है।

पूजा ने बताया कि किसी भी परीक्षा पास करने के लिए तैयारी में निरंतरता रखना जरूरी है। खुद पर और ईश्वर पर भरोसा बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। वह सिलेबस की गहराई में जाकर सफलता के लिए पॉइंट टू पॉइंट तैयारी करने की सलाह देती है। गाइडेंस मिलने पर सफलता आसानी से मिल सकती है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की है और पहली बार में ही इंटरव्यू तक पहुंची थी। अगला लक्ष्य उनका यूपीएससी है।
पूजा ने बताया कि उन्होंने कक्षा 7-8 से ही कहा था कि उन्हें कलेक्टर बनना है। कक्षा 10 में, उस समय यूपीएससी के परिणाम में लड़कियों की उत्कृष्टता को देखकर, उन्होंने तय किया कि उन्हें भी कलेक्टर या डिप्टी कलेक्टर बनना है। उसके बाद, उन्होंने अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया।

पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने दिन-रात पढ़ाई की है। उनकी तृतीय रैंक को लेकर, पिता ने कहा कि जब आप किसी चीज को प्राप्त करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करते हैं, तो वह आपको जरूर मिलती है। इसका परिणाम है कि पूजा को उनका लक्ष्य प्राप्त हुआ है, और वह अब डिप्टी कलेक्टर पद पर है।

10वीं और 12वीं में पूजा ने किया टॉप
पूजा चौहान की तृतीय रैंक के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिलीं। वहां कई लोगों ने उन्हें मिलकर बधाई दी और उनकी सफलता की प्रशंसा की। राजेन्द्र चौहान ने बताया कि पूजा बचपन से ही बहुत होनहार रही हैं। वह हमेशा कक्षा में शीर्ष पर रही हैं। पूजा ने कक्षा 8 तक अपनी पढ़ाई बकतरा में की। उसके बाद, उसने अपनी शिक्षा के लिए भोपाल जाने का फैसला किया। 10वीं और 12वीं में पूजा ने टॉप किया। उसे उसके स्कूल द्वारा भोपाल बुलाया गया और सम्मानित किया गया। बाहरवीं कक्षा में पास होने पर, मुख्यमंत्री ने भी उसे 25 हजार रुपए दिए। फिर, उसने भोपाल के नूतन कॉलेज से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद, उसने PSC की तैयारी के लिए इंदौर जाने का निर्णय लिया। वह इंदौर में एक साल तक कोचिंग के लिए तैयारी की। उसके बाद, वह दो साल अपनी आत्म-पढ़ाई करती रही। उसने दो बार PSC की परीक्षा दी। पहली बार में, उसने इंटरव्यू तक पहुंचा था। लेकिन इस बार, उसे सफलता मिली और उसका परीक्षा में तीसरा स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications