मप्र के इस शहर में लगी 'टाटा कंपनी' पर पैनाॅल्टी, मंत्री ने दिए जांच के निर्देश, जानिए क्या है मामला

सागर, 26 अगस्त। देश की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी 'टाटा' की साख को मप्र के सागर में बट्टा लग रहा है। 'टाटा प्रोजेक्ट' कंपनी पर सागर में अब पैनाॅल्टी लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने इस आशय के निर्देश दिए हैं। वहीं कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाकर जांच भी कराई जा रही है। बता दें कि स्मार्ट सिटी बन रहे सागर में टाटा कंपनी को 24 घंटे 365 दिन पानी सप्लाई करने प्रोजेक्ट का काम दिया गया था, किंतु यह काम समय सीमा बीतने के एक साल बाद भी नहीं हो सका। कंपनी को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।

MP: टाटा कंपनी पर लगेगी पैनाॅल्टी, जारी होगा नोटिस

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह शुक्रवार को स्मार्ट सिटी सागर और नगर निगम के अधीन चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान सामने आया कि सागर में समय सीमा बीतने के बावजूद 'टाटा प्रोजेक्ट कंपनी' समय पर काम नहीं कर रही है। काम के दौरान लापरवाही, घटिया काम, रिस्टोरेशन, डीपीआर के अनुसार काम नहीं किया जा रहा है। इस पर मंत्री के कहा कि कंपनी को शोकाज नोटिस जारी करो। उस पर पैनाॅल्टी लगाएं। कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाकर 7 दिन में जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

smart city

राजधानी के न्यू माॅर्केट की तर्ज पर बनेंगे बख्शीखाना, नया बाजार माॅर्केट
सागर में नया बाजार, बक्सी खाना को राजधानी भोपाल के न्यू माॅर्केट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां जी-प्लस-टू डबल स्टोरी मार्केट तैयार होगा। यहां नीचे पार्किंग की व्यवस्था होगी वहीं दोनो फ्लोर पर दुकानें दी जाएंगी। विभागीय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा किए जा रहे शहर विकास के निर्माण कार्यों के सभी काम पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाएं और उन्हें समय सीमा में पूर्ण करें। मंत्री ने कहा कि गुजराती बाजार स्थित दीनदयाल मार्केट का कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करें। उन्होंने जोर देकर अधिकारियों से कहा कि टाटा कंपनी एवं सीवरेज लाइन कंपनी के द्वारा किए जा रहे कार्य के पश्चात पुनर्निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराएं।

इन प्रोजेक्ट पर भी समय-सीमा तय कर काम कराने के निर्देश
समीक्षा बैठक में मंत्री सिंह ने स्मार्ट सिटी के अधीन चल रहे तालाब सौंदर्यकरण, ऐलिवेटेड काॅरीडोर, लाखा बंजारा प्रतिमा स्थापित करने व एप्रोच रोड, स्मार्ट रोड सड़कों के निर्माण, अमृत योजना, प्रोजेक्ट उदय, सीवरेज प्लांट, सीवरेज लाइन, पीएम आवास योजना, बीएलसी योजना, शहर को आवारा मवेशी मुक्त करने, 48 वार्डों में मंगल भवन, पार्क सहित हफसिली में ट्रंचिंग ग्रांउड का कचरा उठाने, ट्रांसपोर्ट नगर, मैकेनिक कांप्लेक्स, हेरीटेज कंजर्वेशन प्रोजेक्ट के तहत प्राचीन बावड़ी एवं कुआं भवनों का जीर्णोद्धार, फायर फाइटिंग स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निर्माण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लकी विस्तार से चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+