पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट लगने से नर बाघ की मौत, छह महीने में चौथा बाघ मरा
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक महीने में दूसरे बाघ की मौत का मामला सामने आया है। शिकारियों ने पहले फंदा लगाकर तो अब करंट फैलाकर बाघ का शिकार कर लिया है। जंगल में किशनगढ़ वन परिक्षेत्र में नर बाघ का तीन दिन पुराना शव मिला है।

Panna Tiger Reserve: देश में टाइगर स्टेट का तमगा लिए मप्र से बाघ को लेकर बुरी खबर सामने आई है। पन्ना टाइगर रिजर्व में एक और युवा बाघ की मौत का मामला सामने आया है। बाघ को करंट लगाकर मारा गया है। करीब तीन दिन पुराना बाघ का शव बुरी हालत में बुधवार को पीटीआर के अमले को जंगल में मिला है। पास ही करंट का तार भी मौजूद था।
पन्ना टाइगर रिजर्व से मिली जानकारी अनुसार जंगल में किशनगढ़ वन परिक्षेत्र की वसुधा बीट के कक्ष क्रमांक 521 में एक नर बाघ मृत अवस्था में मिला है। उसकी मौत करंट लगने से होना बताई गई है। एक महीने में दूसरी दफा टाइगर की मौत का मामला सामने आने के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन में हड़कंप मच गया। टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने मृत बाघ का पोस्टमार्टम किया है। प्रायमरी रिपोर्ट में सामने आया है कि बाघ की मौत तीन दिन पहले हुई थी। जंगल में बिछाए गए करंट के तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में टाइगर का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
शिकारियों ने सुअरों के लिए करंट बिछाया होगा, टाइगर संपर्क में आ गया
टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के अनुसार जंगल से सटे गांवों में किसान व शिकारी सुअर व अन्य जानवरों से फसल की सुरक्षा कि लिए तार आदि लगा देते हैं। संभव है, उन्होंने खेतों से दूर जंगल की सीमा में तार बिछा कर सूअरों को दूर रखने के लिए करंट फैलाया हो और टाइगर इसके संपर्क में आ गया होगा और उसकी मौत हो गई। विभाग टाइगर रिजर्व के एरिया में करंट फैलाने वाले शिकारियों की तलाश में जुटा हुआ है।
Recommended Video
एक महीने पहले भी बाघ की मौत हुई थी

पन्ना टाइगर रिजर्व में बीते दो महीने में दो नर बाघ का शिकार किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बता दें कि बीते दिसंबर महीने की 9 तारीख को पीटीआर की विक्रमपुर नर्सरी क्षेत्र में एक नर बाघ क्लिच वायर से बनाए गए फंदे में झूलता हुआ मिला था। करीब 5 दिन तक टाइगर का शव पेड़ से लटका रहा था। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा तीसरे की तलाश की जा रही है।
नर टाइगर की करंट से मौत हुई है
टाइगर रिजर्व की किशनगढ़ इलाकी की वसुधा बीट में एक नर बाघ का शव मिला है। उसकी मौत करंट लगने से हुई है। इलाके में करंट का तार फैलाने वाले लोगों का सुराग लगाने में वन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं।
- ब्रिजेंद्र झा, फील्ड डायरेक्टर, पन्ना टाइगर रिजर्व, मप्र












Click it and Unblock the Notifications