OPINION: तेज गति से प्रगति और समृद्धि की राह पर चला मध्य प्रदेश
MP News: मध्य प्रदेश एक नई गति से प्रगति और समृद्धि की राह पर चल पड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की तरक्की के लिए दुनिया भर से निवेश खींचकर लाने के लिए अथक कोशिशों में जुटे हुए हैं। इसी का परिणाम है कि उनके हालिया यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी के छह दिवसीय दौरे में मध्य प्रदेश को 78,000 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।
यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी से मध्य प्रदेश में जो निवेश के प्रस्ताव मिले हैं, वे शिक्षा,स्वास्थ्य,कौशल विकास और प्रौद्योगिकी जैसे व्यापक क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। अगर इन प्रस्तावों को आने वाले चंद वर्षों के संबंध में कल्पना करें तो राज्य कहां से कहां खड़ा नजर आएगा। यह आर्थिक तौर पर और भी आगे बढ़ेगा और यहां युवाओं के रोजगार के लिए संभावनाओं के असीमित द्वार खुलते चले जाएंगे।

निवेश के खुल रहे द्वार, तेज हुई प्रगति की रफ्तार
मसलन,यू.के.से SRAM और MRAM समूह ने सेमीकंडक्टर और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पार्क में 25,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव रखा है। हीलियन फार्मास्यूटिकल्स ने भी 3,000 करोड़ रुपए लगाने की बात कही है। कुल मिलाकर यूके से निवेश के ये प्रस्ताव 59,350 करोड़ रुपए के हैं।

वहीं जर्मनी से 18,090 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अकेले लॉन्ग हाउस पार्टनर्स ने प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए 14,000 करोड़ रुपए लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा एएमएस ओएसआरएएम ने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में 1,500 करोड़ रुपए के निवेश में रुचि दिखाई है।
देश की तरक्की, मध्य प्रदेश का साथ
आज भारत ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था से आगे निकल चुका है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ सहयोग करने में मध्य प्रदेश जैसे राज्य का भी अहम योगदान है। यही वजह है कि आज विदेशी निवेशक राज्य को निवेश के लिए सुरक्षित स्थान मानकर निवेश कर रहे हैं और दिल खोलकर पैसे लगाने के लिए आगे आ रहे हैं।

प्रदेश की प्रगति में ही सरकार की संतुष्टि
मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने साथ जो प्रतिनिधिमंडल लेकर गए थे,उसने ब्रिटेन में खनिज,सेमी कंडक्टर,स्वास्थ्य,ऑटोमोबाइल,ईवी, नवीकरणीय ऊर्जा,शिक्षा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर फोकस किया।
वहीं जर्मनी में प्रौद्योगिकी अनुसंधान, हरित ऊर्जा और औद्योगिक विकास पर जोर दिया; और जब यह अपने दौरे से लौटा है तो उसे निवेश प्रस्ताव की मात्रा देखकर एक संतुष्टि की अनुभूति हो रही होगी।

मध्य प्रदेश में पैदा हो रहे रोजगार के असीमित द्वार
सीएम यादव मध्य प्रदेश को देश का अगुवा राज्य बनाने और यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए समर्पित होकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने में लगे हुए हैं।
उधर मुख्यमंत्री हजारों करोड़ रुपए का निवेश लेकर विदेश यात्रा से लौटे हैं, वहीं राज्य में 'क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलन'की तैयारियां जोरों पर है। 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में और फिर बाद में शहडोल संभाग में इसका आयोजन होना है।
इसे भी पढ़ें- MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहनत से शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान को मिली बड़ी सौगात, आएंगे 2 बाघ
मध्य प्रदेश में अगले साल भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया गया है। उसके लिए अभी से आधार तैयार हो चुका है। जब वह विश्व स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा तो प्रदेश की तरक्की की रफ्तार अपने फुलफॉर्म में नजर आनी शुरू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications