MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहनत से शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान को मिली बड़ी सौगात, आएंगे 2 बाघ

MP Shivpuri News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान के विकास को एक नई दिशा दी है। उनके प्रयासों से क्षेत्र को दो बड़ी सौगातें मिली हैं।

पिछले वर्ष मार्च में सिंधिया के प्रयासों से तीन बाघों को पुनः माधव राष्ट्रीय उद्यान में स्थापित किया गया था, जो लगभग 30 वर्षों के बाद उद्यान में बाघों की वापसी थी। अब, सिंधिया की मेहनत से यह उद्यान फिर से चर्चा में है, क्योंकि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की टेक्निकल कमिटी ने शिवपुरी के उद्यान में दो और बाघों (1 नर और 1 मादा) की पुनर्स्थापना की मंजूरी दे दी है।

Minister Jyotiraditya Scindia hard work Shivpuri Madhav National Park got 2 tigers

'टाइगर रिजर्व' का दर्जा भी मिलेगा

इसके अलावा, सिंधिया के प्रयासों से माधव राष्ट्रीय उद्यान को "टाइगर रिजर्व" का दर्जा भी मिल जाएगा। NTCA की टेक्निकल कमिटी ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। दोनों सौगातों का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है।

सिंधिया की मेहनत रंगलाई

कल, सिंधिया ने कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन के साथ तीन घंटे लंबी बैठक की थी। इस बैठक के बाद उन्होंने प्रेस से बातचीत में यह जानकारी दी थी कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिले और यहां 2 और बाघों की पुनर्स्थापना की जाए। 24 घंटे के भीतर ही इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी मिल गई, जो सिंधिया की लगातार मेहनत और प्रभावी प्रयासों को दिखाता है।

उद्यान के विकास पर खास ध्यान

सिंधिया ने उद्यान की अधोसंरचना पर भी खास ध्यान दिया है। उन्होंने हाल ही में सागर जलाशय में (Floating Weed Collector Boat) लॉन्च की, जिससे झील की सफाई सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, पर्यटकों की सुविधा के लिए दो और जीपों की व्यवस्था करने के लिए भी मंजूरी दी गई है।

इस तरह, सिंधिया के लगातार प्रयासों से माधव राष्ट्रीय उद्यान न केवल बाघों का घर बनेगा, बल्कि यह पर्यटकों के लिए भी आकर्षक स्थल बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+