मध्य प्रदेश: 'आपका एक वोट ही लोकतंत्र की गहरी जड़ों को सशक्त बना सकता', बोले सीएम मोहन यादव
आज लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत चौथे चरण व मध्यप्रदेश में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमपी के लोकसभा क्षेत्रों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा के सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इससे शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। आपका एक वोट ही लोकतंत्र की गहरी जड़ों को सशक्त बना सकता है और देश को उज्ज्वल भविष्य दे सकता है।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज हमने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मध्य प्रदेश में आज मतदान का अंतिम चरण है। मैं सभी से अपील करता हूं कि आप सभी अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करें और मतदान अवश्य करें।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने आध्यात्मिक गुरु रविशंकर जी महाराज को दी जन्मदिन की बधाई












Click it and Unblock the Notifications