मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने आध्यात्मिक गुरु रविशंकर जी महाराज को दी जन्मदिन की बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आध्यात्मिक गुरु रविशंकर जी महाराज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर कहा कि सेवा और समर्पण से जीवन को नई दिशा प्रदान करने वाले आध्यात्मिक गुरु श्रद्धेय रविशंकर जी महाराज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि विश्व शांति के लिए आपके प्रयास भारत की सांस्कृतिक गौरव यात्रा के आयाम हैं। गुरु रविशंकर जी महाराज आपको शतायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

आज लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत चौथे चरण और मध्य प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होगा। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान बाकी है। इस बार आखिरी चरण की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं, वोटों की गिनती चार जून को होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोग बढ़ चढ़ कर बीजेपी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने विधायक ओम प्रकाश धुर्वे को जन्मदिन की दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications