New Year 2023:सैलानियों से गुलजार बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल, लाखों पर्यटक पहुंचे
खजुराहो, पन्ना और ओरछा नए साल के मौके पर देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार हैं। यहां बीते 25 दिसंबर से ही बुकिंग फुल चल रही हैं। विदेशी सैलानियों के लिए बुंदेलखंड के यह तीनों पर्यटन शहर पहली पसंद बने हुए हैं।

नए साल पर पर्यटकों से गुलजार पन्ना, ओरछा और खजुराहो, बीते एक हफ्ते से टाइगर रिजर्व, होटलें फुल चल रहीं। बता दें कि बुंदेलखंड में विश्व प्रसिद्ध व यूनेस्को की धरोहर में शामिल मंदिर को नजदीक से निहारने दुनियाभर से सैलानी आते हैं, तो ओरछा में श्रीरामराजा सराकार की ऐतिहासिक नगरी में धार्मिक पर्यटन व हिस्टोरिकल इमारतों तो पन्ना में मंदिर और टाइगर रिजर्व दुनियाभर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

न्यू ईयर का जश्न और नए साल का पहला दिन रविवार पर लोगों ने जमकर पार्टी, पयर्टन और प्राकृति की गोद में बिताया। बात करें पन्ना की तो यहां टाइगर रिजर्व में जंगल के राजा सहित वन्य प्राणियों के दीदार के लिए तड़के से लेकर देर शाम तक सैलानी मॉर्निग और ईवनिंग सफारी का आनंद लेते रहे। दिनभर सैलानियों को लेकर वाहन जंगल में प्राकृतिक नजारों का दीदार कराते रहे। इधर ओरछा में नेता, अभिनेता, विदेशी पर्यटक, स्थानीय लोगों ने भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए और आंगन में वक्त बिताया तो दिनभर यहां के हिस्टोरिकल इमारतों को देखने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे।
Recommended Video
खजुराहो, रनेह वाटर फॉल, केन घड़ियाल अभयारण्य में तांता
प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो में बीती रात से रविवार शाम तक जश्न जैसा माहौल रहा। यहां के होटलों, रिसॉर्ट तो पर्यटकों से फुल हैं। यहां विदेशियों की संख्या भी काफी ज्यादा है। दिनभर यहां पश्चिम मंदिर समूह से लेकर तमाम पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का जमावड़ा रहा। वहीं खजुराहो से चंद किलोमीटर दूर रनेह वाटर फॉल, केन घड़ियाल अभयारण्य से लेकर तमाम जगह पिकनिक और पार्टियों जैसा नजारा था। लोग परिवार सहित इन स्थानों पर जमकर लुत्फ उठाते रहे और प्राकृतिक नजारों को निहारते रहे।












Click it and Unblock the Notifications