MP: खुशखबरी, 5 रुपये में किसानों को मिलेगा बिजली कनेक्शन, कैसे करें आवेदन, जानिए
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार किसानों को लगातार अलग-अलग तरह की सौगात दे रही है, जहां अब एक बार फिर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार किसानों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। इस सौगात के अंतर्गत मध्य प्रदेश में ग्रामीण किसानों को महज 5 रुपए में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
ग्रामीण किसानों को अक्सर बिजली कनेक्शन के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जहां इसी को ध्यान में रखते हुए अब मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक खास योजना किसानों के लिए निकली है, जिसके अंतर्गत 5 रुपए में ग्रामीण किसानों को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।

कुछ ऐसी है पूरा योजना
मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्य क्षेत्र में किसानों को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराने जा रही है।विद्युत वितरण कंपनी ऐसे कृषक जो उपलब्ध बिजली लाइन के समीप कृषि पंप के लिये कनेक्शन लेना चाहते हैं, विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उन्हें सुविधानुसार और आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।
ये हैं योजना के नियम
विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नियमों के अनुसार अब निम्न दाब (एलटी) पोल से उपभोक्ताओं द्वारा स्थापित होने वाली सर्विस लाइन में सुरक्षा नियमों की जॉच कर 5 रूपए मात्र में ग्रामीण क्षेत्र में नवीन स्थाई कृषि कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। सरल संयोजन पोर्टल में उपभोक्ता का नवीन कनेक्शन का फार्म भरने की कार्यवाही भी कंपनी के मैदानी अमले द्वारा नियमानुसार की जाएगी। सुरक्षा निधि 1200 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर उपभोक्ता के प्रथम बिल में जोड़ी जाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश की मोहन सरकार किसानों को लगातार अलग-अलग तरह की सौगात दे रही है, जहां अब एक बार फिर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार किसानों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है।
ये भी पढ़े- Indore को CM मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, क्या रहा खास, जानिए












Click it and Unblock the Notifications