Indore को CM मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, क्या रहा खास, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में जन कल्याण पर्व के तहत आयोजित समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के तहत इंदौर के लिये 1249 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, नदी जोड़ो परियोजना प्रदेश में विकास की नयी इबारत लिखेंगी। मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां दो नदी जोड़ो परियोजनाओं पर एक साथ कार्य हो रहा है। यह परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मूर्तरूप ले रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से नदियों को आपस में जोड़कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में हो रहे विकास की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर को अब हर क्षेत्र में नम्बर-वन बनाया जायेगा। इंदौर को देश के प्रमुख महानगरों की तरह विकसित किया जायेगा।

Indore

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, इंदौर माँ देवी अहिल्या की नगरी है। माँ देवी अहिल्या विकास की पर्याय रहीं है। उनके कार्यकाल में देव स्थानों का पूरे देश में अदभूत ‍विकास हुआ है। इंदौर वर्तमान में देश का सबसे स्वच्छ शहर है। यह आईटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्मार्ट सिटी के कार्यों आदि में भी देश में अव्वल है। अब इंदौर को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के कार्य तेजी से होंगे। इंदौर का संर्वागीण विकास कर इंदौर को देश के प्रमुख महानगरों के समकक्ष खड़ा किया जायेगा। उन्होंने कहा ‍कि इंदौर के नेहरू स्टेडियम को तोड़कर पूरी तरह से नया बनाया जायेगा। इंदौर में आईटी के विकास की अपार संभावनाएं है, इसको देखते हुए यहां जल्द ही आईटी समिट आयोजित की जायेगी। इंदौर नगर निगम का नया भव्य भवन भी बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, नदी जोड़ो परियोजना के माध्यम से ‍विकास की नयी इबारत लिखी जायेगी। यह परियोजनाएं राज्य से राज्य को जोड़ने की नयी मिसाल बनेगी। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे हमेशा से सम्मान्निय है। उनका सम्मान हमेशा कायम रहेगा। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिये पंच तीर्थ विकसित किये गये है। उनके जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को तीर्थ स्थान का दर्जा दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन कल्याण पर्व और जन कल्याण अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए नागरिको से कहा कि वे इस अभियान का पूरा लाभ लेवे। जन कल्याण अभियान के माध्यम से शासन की 76 योजनाओं और सेवाओं का लाभ आमजन तक घर-घर जाकर पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Indore में सड़क पर उतरा CM का हेलिकॉप्टर, कुछ इस तरह हुई गुणवत्ता की जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+