Nauradehi Sanctuary: बाघों के घर में छह राज्यों के विशेषज्ञ खोज रहे 'पक्षियों' का 'संसार'
Nauradehi Sanctuary में इन दिनों पक्षियों, वनस्पतियों का सर्वे चल रहा है। इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञ आए हैं। इनमें असम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक सहित मप्र से लोग शामिल हैं।

Nauradehi Sanctuary टाइगर स्टेट में विशेष दर्जा रखने वाले नौरादेही अभयारण्य सागर में बाघ परिवार में 12 सदस्य हो गए हैं। बाघों के अलावा भी इस वन्यप्राणी अभयारण्य में हजारों प्रजाति के पशु-पक्षी, वन्यजीव, वनस्पतियां व जलीय प्रजातियां मौजूद हैं। इनका अध्ययन करने के लिए मप्र सहित देश के छह राज्यों से चुनिंदा 22 विशेषज्ञों की टीमें आई हैं। टीमों ने पहले दिन यहां तालाबों के पास पक्षियों पर अध्ययन किया है। इसमें 4 अलग-अलग प्रजाति के नीलकंठ को दर्ज किया गया है।

नौरादेही अभयारण्य में आधा दर्जन से अधिक तालाबों के बीच पक्षी सर्वे चल रहा है। मप्र सहित असम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक से आए जैव विविधता प्रेमी, विशेषज्ञ वन विभाग की टीम के साथ चुनिंदा 11 स्थानों पर बर्ड सर्वे कर रहे हैं। ये दल पक्षियों की प्रजातियों के साथ ही जैव विविधता, वन्यजीव और वनस्पति का भी अध्ययन कर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इस बार खास बात यह है कि इस अभियान में केवल पक्षी नहीं जैव विविधता, नजर आने वाले वन्यजीव और वनस्पति का भी अध्ययन किया जा रहा है। ये वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट, वन्यजीवन पर अध्ययन कर रहे छात्र और वनकर्मी तीन दिन तक सर्वे कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगें। अभयारण्य की मोहली, जमरासी, जगतराई, बरपानी, नौरादेही, सिलकुही, सर्रा, रमपुरा, उन्हारीखेड़ा और आमापानी बर्ड ट्रेल में पक्षियों की प्रजाति, उनकी संख्या और आदत-व्यवहार का अध्ययन किया जा रहा है।
Recommended Video
MP Weather Update: संक्रांति पर फिर लौटी ठंड, पहाड़ों की रानी पचमढ़ी में शानदार मौसम
पहले दिन अभयारण्य में पक्षी नजर आए
नौरादेही अभयारण्य में पहले दिन के सर्वे में लिटिल ग्रेब, ग्रेट इग्रेट, लिटिल इग्रेट, इंडियन कार्मोरेंट, रूडी शेल्डक, व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर, सारस क्रेन, पेंटेड स्टॉर्क, लिटिल इग्रेट, क्रिस्टेड, सेरपेंट ईगल, इंडियन वल्चर, इज्पिशियन वल्चर, जंगल आउल, स्पॉटेड आउल, यूरेशियन केस्ट्रल, पेंटेड फें्रकोलिन, ओरियेंटल टर्टल डव, यलो फुटेड पीजन, ओरियेंटल मेगपी रॉबिन, ब्राउन शिरिक, रोजी स्टरलिंग, वॉइट-ब्राउड वगटिल, ग्रे वगटिल, ब्राउन हेडेड बारबेट, प्लम हेडेड पेराकिट, ग्रीनिश वारबलर, स्मॉल मिनवेट पक्षी नजर आए हैं।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications